Home डेयरी Sanchi Milk: आज ही बनवाएं एडवांस कार्ड, एक लीटर दूध पर मिलेगी 50 पैसे की छूट, पढ़ें कैसे मिलेगा फायदा
डेयरीसरकारी स्की‍म

Sanchi Milk: आज ही बनवाएं एडवांस कार्ड, एक लीटर दूध पर मिलेगी 50 पैसे की छूट, पढ़ें कैसे मिलेगा फायदा

सांची का एडवांस कार्ड लेता ग्राहक.

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के शानदार दूध ब्रांड सांची ने उपभोक्ताओं को दूध उपलब्ध कराने के लिए “एडवांस कार्ड योजना” की शुरुआत की है. दरअसल, भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, जो मध्यप्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ (एमपीसीडीएफ) से संबद्ध है, द्वारा उपभोक्ताओं को गुणवत्ता युक्त दूध सुलभ एवं रियायती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए “एडवांस कार्ड योजना” की शुरुआत की गई है. इस अवसर पर महासंघ के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संजय गोवाणी और भोपाल दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ प्रीतेश जोशी ने शाहपुरा स्थित मनीषा सांची पार्लर पर उपभोक्ताओं को एडवांस कार्ड प्रदान कर योजना का औपचारिक शुभारंभ किया.

इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सांची ब्रांड के तरल दूध पर 50 पैसा प्रति लीटर की छूट दी जाएगी, जो प्रतिदिन अधिकतम 3 लीटर तक लागू होगी. यह पहल खासतौर पर शहरी कार्यरत उपभोक्ताओं, कर्मचारियों और गृहस्थ परिवारों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी जो नियमित रूप से शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त दूध की आवश्यकता रखते हैं.

कहां से बनेगा एडवांस कार्ड
डॉ. गोवाणी ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि “साँची” न केवल गुणवत्ता का प्रतीक है, बल्कि उपभोक्ताओं की आर्थिक सुविधा का भी ध्यान रखता है। उन्होंने कहा कि भोपाल दुग्ध संघ द्वारा यह पहल उपभोक्ता केंद्रित दृष्टिकोण की एक उत्कृष्ट मिसाल है, जिससे साँची ब्रांड के प्रति लोगों का विश्वास और सुदृढ़ होगा. इस अवसर पर जोशी ने बताया कि उपभोक्ता हर माह की 16 तारीख से लेकर आगामी माह की 15 तारीख तक नजदीकी सांची पार्लरों पर जाकर एडवांस कार्ड बनवा सकते हैं. उदाहरण के लिए, यदि कोई उपभोक्ता 16 जून को कार्ड बनवाता है, तो वह छूट का लाभ 15 जुलाई तक उठा सकता है.

सांची ने जारी किया एडवांस कार्ड.

सिर्फ ग्राहकों को मिलेगा फायदा
उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ पहुंचाना और उन्हें सांची ब्रांड की गुणवत्ता व विश्वसनीयता से जोड़ना है. संघ यह सुनिश्चित कर रहा है कि यह फायदा सिर्फ वास्तविक उपभोक्ताओं को मिले, यह छूट विक्रेताओं एवं वितरकों को लागू नहीं होगी. भोपाल दुग्ध संघ द्वारा इस योजना के व्यापक प्रचार हेतु विभिन्न माध्यमों जैसे बैनर, पोस्टर, मीडिया कवरेज एवं क्षेत्रीय जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जा रहा है. संघ के पर्यवेक्षकों एवं विपणन कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में उपभोक्ताओं से संपर्क कर योजना की जानकारी दें.

आ सकती है अन्य योजनाएं
भोपाल दुग्ध संघ का विश्वास है कि यह योजना उपभोक्ताओं को सांची से लंबे समय तक जोड़कर रखेगी. साथ ही दूध की खरीद पर उनके मासिक व्यय में सीधी बचत सुनिश्चित करेगी. निकट भविष्य में संघ इसी प्रकार की और भी उपभोक्ता हितैषी योजनाओं पर कार्य कर रहा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal News: देश में रजिस्टर्ड पशुओं की संख्या 39 करोड़ के है पार

नई दिल्ली. पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार कई...

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए 505 करोड़ रुपए की सरकार ने की व्यवस्था

नई दिल्ली. भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की धूरी माने जाने वाले...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...