Home पशुपालन Scheme: केसीसी के जरिए पशुपालन, मुर्गी पालन और मछली पालन के लिए मिल रहा 3 लाख का लोन
पशुपालनमछली पालनसरकारी स्की‍म

Scheme: केसीसी के जरिए पशुपालन, मुर्गी पालन और मछली पालन के लिए मिल रहा 3 लाख का लोन

नई दिल्ली. सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा किस पशुपालन के काम में आगे आएं और अपनी इनकम को दोगुनी करें. इसी वजह से सरकार की तरफ से किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी का विस्तार कर इसमें डेयरी, पशुपालन, गाय—भैंस, भेड़—बकरी, मुर्गी पालन और यहां तक कि मछली पालन को भी शामिल कर लिया गया है. इसके तहत पशुपालकों को पशुओं की खरीद चार प्रबंधन और चिकित्सा के लिए दो लाख रुपए तक का लोन किसी भी गारंटी के बिना प्रदान किया जाता है. यदि आप भी बकरी पालन, गाय पालन, भैंस पालन, मुर्गी पालन या मछली पालन करना चाहते हैं तो केसीसी के जरिए दो लाख रुपए तक का लोन लेकर इस काम को शुरू कर सकते हैं.

अच्छी बात यह है कि केसीसी पर लिए गए लोन के लिए ज्यादा ब्याज दर भी नहीं है. लगभग सात फीसद वार्षिक ब्याज इस पर अदा करना होता है. इसलिए किसानों को इसे चुकता करने में बहुत ज्यादा ब्याज नहीं देना पड़ता और लोन मिलने में भी आसानी होती है. यदि आप कृषि पर आश्रित हैं तो पशुपालन करके अच्छी कमाई कर सकते हैं.

अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलती है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि समय पर लोन चुकाने पर तीन प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज सब्सिडी भी सरकार की ओर से मिलती है.

अगर आप समय से केसीसी का लोन चुका देते हैं तो प्रभावी ब्याज दर 7 फीसद से घटकर चार फीसद ही रह जाएगी.

यदि आपका काम 2 लाख रुपए में नहीं चल पा रहा है तो कुछ खर्चों और कार्यशील पूंजी को जोड़ दिया जाए तो इस तरह आप 3 लाख रुपए तक लोन ले सकते हैं.

इसके लिए व्यक्तिगत किसान, संयुक्त किसान, स्वयं सहायता समूह और संयुक्त देयता समूह पात्र माने जाते हैं.

आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और आपके बच्चों का विवरण हेल्थ सर्टिफिकेट देना होगा.

अपने नजदीकी कमर्शियल बैंक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक या कॉमन सर्विस सेंटर से जाकर आवेदन कर सकते हैं.

किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर बहुत डिटेल में जानकारी पशुपालन और डेयरी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है. वहां से भी पता लगाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

fish farming in tank
मछली पालन

Fish Farming: घर पर मछली पालन करके कमाई करें तगड़ी, इसका तरीका भी है बिल्कुल आसान

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 50 स्क्वायर फीट में...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....