Home पशुपालन Animal Husbandry: सिर्फ 62 रुपये में पशुपालक पैदा करा सकेंगे बछिया, जानें कैसे
पशुपालन

Animal Husbandry: सिर्फ 62 रुपये में पशुपालक पैदा करा सकेंगे बछिया, जानें कैसे

livestock
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. सरकार इस बात को समझ चुकी है कि किसानों की अगर इनकम बढ़ाना है तो पशुपालन को बढ़ावा देना होगा. यही वजह है कि सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के तमाम प्रयास कर रही है. ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान पशुपालन के काम में आगे आएं और इसे करके अपनी इनकम बढ़ा सकें. अगर पशुपालकों के पास कम पशु हैं तो वह उसकी संख्या बढ़ाएं और अगर पशुपालन नहीं कर रहे हैं तो इसका पालन शुरू करें. इसी प्रयास के तहत सरकार की ओर से पशुपालकों को 62 रुपए में सेक्स सॉर्टेड सीमेन उपलब्ध कराया जा रहा है. जिसकी मदद से ज्यादा बार बछिया पैदा होती है.

बता दें कि राजस्थान सरकार गायों की नस्ल सुधारने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास कर रही है. सरकार पशुधन में दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ाने के लिए सेक्स सार्टेड सीमन तकनीक को बढ़ावा दे रही है. इस तकनीक से बछड़ी पैदा होने की संभावना 85 से 90 प्रतिशत तक हो जाती है. जिससे दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है. वहीं रोड पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं की संख्या में भी इससे कटौती होगी. इसके कई और फायदे भी हैं.

70 फीसदी मिलेगी सब्सिडी
एक्सपर्ट का कहना है कि अभी यह तकनीक पशुपालकों के लिए मंहगी है. इसीलिए सरकार इस तकनीक को पशुपालकों की पहुंच में लाने के लिए 75 प्रतिशत अनुदानित दर पर सेक्स सार्टेड सीमन पशुपालकों को उपलब्ध कराएगी. पहले ये अनुदान 50 प्रतिशत था लेकिन अब इसे बढ़ाया गया है. एक्सपर्ट के मुताबिक ये तकनीक पशुपालन के क्षेत्र में एक वरदान साबित होगी क्योंकि इस तकनीक से मादा पशुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी और नर पशुओं की संख्या में कमी आएगी.

बढ़ेगी पशुपालकों की आय
गौरतलब है कि वर्तमान समय में खेतों में बैलों का इस्तेमाल न्यूनतम होने लगा है. बैल आज आवागमन के साधन के रूप में भी काम नहीं आते हैं. ऐसे में ये अनुपयोगी हो गए हैं और सड़कों पर बेसहारा घूमते रहते हैं. इस सेक्स सार्टेड तकनीक से नर पशु कम पैदा होंगे और उन पर होने वाला खर्च घटेगा. ज्यादा संख्या में मादा पशुओं के पैदा होने पर दूध उत्पादन में वृद्धि होगी जिससे पशुपालकों की आय बढ़ेगी.

चलाई जा रही हैं कई योजनाएं
बता दें कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिसका फायदा उठाकर किस पशुपालन में आगे आ रहे हैं. पशुओं को खरीदने पर सब्सिडी दी जा रही है. राजस्थान सरकार की ओर से पशुओं का बीमा भी मुफ्त किया जा रहा है. 21 लाख पशुओं का बीमा मुफ्त में करने का भी हाल ही में ऐलान किया गया है. इसके अलावा भी ढेर सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और इससे किसानों को पशुपालन के प्रति प्रेरित किया जा रहा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

nagori bull, Animal Husbandry, Brucellosis, Brucellosis Disease, Brucellosis Vaccine, Brucellosis Vaccination Campaign, Vibhani News, Animal Breed
पशुपालन

Animal Disease: लंपी से बचाव के लिए घर-घर चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान, वैक्सीन जरूर लगवाएं

नई दिल्ली. लंपी स्किन रोग एक विषाणु से होने वाली बीमारी है....

पशुपालन

Animal News: बिहार में पशुओं के इलाज से लेकर कृत्रिम गर्भाधान के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा

नई दिल्ली. बिहार सरकार में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal Husbandry: रिपीट ब्रीडिंग की समस्या से आसानी से पाएं छुटकारा, नुकसान से खुद को बचाएं

नई दिल्ली. पशुपालन में रिपीट ब्रीडिंग भी एक बड़ी समस्या है. ​यदि...

पशुपालन

Animal Husbandry: यूपी के 20 जिलों में पशुओं पर मंडरा रहा है लंपी स्किन डिजीज का खतरा

नई दिल्ली. लंपी स्किन डिजीज (LSD) पशुओं के लिए बेहद ही खतरनाक...