Home पशुपालन Sheep Death Case: लखनऊ में 170 भेड़ों की मौत का क्या है मामला, सरकार ने जांच किए दिए आदेश
पशुपालन

Sheep Death Case: लखनऊ में 170 भेड़ों की मौत का क्या है मामला, सरकार ने जांच किए दिए आदेश

muzaffarnagari sheep weight
मुजफ्फरनगरी भेड़ की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के पास 170 भेड़ों की मौत से हड़कंप मच गया है. भेड़ों की मौत कैसे हुई अभी इसका पता नहीं चल सका है लेकिन जिन किसानों की भेड़ मरी हैं. उनके लिए ये बड़ा झटका साबित हुआ है. कहा जा रहा है कि रहस्यमय तरीके से भेड़ की मौत हुई है और इस मामले में मडियांव थाने में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है. वहीं प्रदेश सरकार ने भी संज्ञान ले लिया है. इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के आसपास चरने वाली 170 भेड़ों की अचानक मौत हो गई. इस पूरे मामले में इस बात की आशंका जाहिर की जा रही है कि भेड़ों ने या तो किसी जहरीले पदार्थ को खा लिया या फिर किसी व्यक्ति ने उन्हें कोई जहरीला पदार्थ दे दिया. हालांकि अभी किसी भी नतीजे पर कोई नहीं पहुंच सका है.

कितना मुआवजा देगी सरकार
एक संगठन ने इस पूरे मामले को लेकर मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है. ताकि असलियत का पता लगाया जा सके.

वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद मड़ियाव थाने की पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है. क्योंकि पुलिस को इस मामले में शिकायत भी मिली है.

मृत भेड़ों के नमूने पोस्टमार्टम और लैब में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं. रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकती है कि क्या मामला है.

वहीं इस पूरे मामले में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं.

सरकार की तरफ से बयान जारी करके कहा गया है कि जो भी इस मामले में शामिल पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सरकार ने भेड़ों के मालिकों को प्रति भेड़ 10 हजार रुपए का मुआवजा देने की भी घोषणा कर दी है. ताकि उनके नुकसान की भरपाई की जा सके.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
पशुपालन

Animal News: डेयरी फार्म में नमी और धुएं से पशुओं को हो सकता है फेफड़ों का संक्रमण

नई दिल्ली. पशुओं को ठंड से बचाने के लिए स्थानीय मौसम पूर्वानुमान...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
पशुपालन

Animal Husbandry: नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और टैगिंग पर फोकस करेगी एमपी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की राज्य सरकार राज्य को नंबर वन दूध...