Home मछली पालन Shrimp Export: डिमांड और रेट घटे, 1.5 करोड़ लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट, अब ये है ‘आखिरी रास्ता’
मछली पालन

Shrimp Export: डिमांड और रेट घटे, 1.5 करोड़ लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट, अब ये है ‘आखिरी रास्ता’

shrimp farming problems
झींगा की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. झींगा उत्पादकों के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. करीब 3 साल से झींगा बाजार में जो हालात बने हुए हैं, उसने झींगा उत्पादकों को डरा कर रख दिया है. लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार में झींगा की मांग और रेट कम होते चले जा रहे हैं. साल 2023 की बात की जाए तो एक अनुमान के मुताबिक बीते साल झींगा 18 से 20 से ज्यादा कम एक्सपोर्ट हुआ है. जबकि एक्सपोर्ट की तिमाही रिपोर्ट यह बताती है कि इंटरनेशनल मार्केट में झींगा की मांग कम होती चली जा रही है. वहीं झींगा को लेकर अमेरिका और चीन के रुख ने भारतीय उत्पादकों की नींद उड़ा दी है. क्योंकि दोनों ही देशों ने पिछले साल भारतीय झींगा को खरीदने में वो रुचि नहीं दिखाई है जो कुछ वर्षों पहले तक ​दिखाते आए हैं. इस घटती डिमांड और रेट की वजह से झींगा से जुड़े तमाम 1.5 करोड़ लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो सकता है.

झींगा खरीदने में दिखाई दिलचस्पी
झींगा का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला राज्य आंध्र प्रदेश है और यहां से भी कोई गुड न्यूज़ नहीं आ रही है. झींगा एक्सपर्ट डॉक्टर मनोज शर्मा कहते हैं कि घरेलू बाजार ही एक मात्र रास्ता है, जो इस परेशानी से झींगा उत्पादकों को निकाल सकता है. उन्होंने आगे कहा कि भारत से झींगा खरीदने वाले दो बड़े खरीदार अमेरिका और चीन हैं. इसके अलावा जापान, बेल्जियम, वियतनाम रूस और यूएई भी भारत से झींगा खरीदते हैं. इस साल के मिनिस्ट्री आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री के आंकड़े पर गौर करें तो चीन, अमेरिका, वियतनाम, जापान और बेल्जियम और सभी खरीदारों ने झींगा खरीदने में इतनी ज्यादा रुचि नहीं दिखाई है.

किस देश ने कितना झींगा खरीदा
जनवरी से जुलाई तक एक्सपोर्ट तक की जारी गई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि 2023 में अमेरिका ने 1.60 लाख टन झींगा खरीदा है. जो कि बीते साल के मुकाबले यह 18 फ़ीसदी कम है. वहीं चीन ने 80 हजार टन झींगा खरीदा है, जो गुजरे साल के मुकाबले 30 फीसदी कम है. वियतनाम ने 30 हजार टन खरीद जो 12 फ़ीसदी कम है. आंकड़ों के मुताबिक झींगा एक्सपोर्ट में 18 से 20 फीसदी की कमी आई है. मनोज शर्मा कहते हैं कि विश्व स्तर पर 60 लाख झींगा का उत्पादन हो रहा है. इसमें से 30 लाख झींगा बाजार में आता है. विश्व में झींगा बड़े पैमाने में उत्पादन करने वालों में इक्वाडोर 15 लाख टन और भारत 10 लाख टन का उत्पादन करता है. अगर खरीदारों की बात करें तो बाजार में अमेरिका और चीन ही बड़े खरीदार हैं. जबकि चीन भी झींगा का उत्पादन करता है. ऐसे भारत और इक्वाडोर दोनों ही एक्सपोर्ट पर निर्भर हैं. खासतौर पर भारत में झींगा का घरेलू बाजार नाम मात्रा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...