Home डेयरी Dairy Farming: इस तरह करें पशुपालन, होगी बंपर कमाई, यहां पर जानें डिटेल
डेयरी

Dairy Farming: इस तरह करें पशुपालन, होगी बंपर कमाई, यहां पर जानें डिटेल

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. डेरी फार्मिंग में अगर आप नए हैं और इस व्यवसाय में अपना रोजगार तलाश रहे हैं तो आप भी महज दो गायों के साथ डेयरी व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. डेयरी व्यवसाय में आजकल युवा बड़ी भागीदारी निभा रहे हैं. दूध के व्यापार में अब सैकड़ों, हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपए साल की कमाई कर रहे हैं. दो गायों से शुरू कैसे करें बिजनेस इस लेख के जरिए हम आपको बताते हैं. कुछ ऐसे किसान हैं जिन्होंने दूध का व्यापार दो गायों से शुरू किया और आज उनके पास दो दर्जन के करीब पशु हैं और उनकी सालाना कमाई करीब 30 लाख रुपए से ऊपर की है.

यदि आप डेयरी फार्मिंग शुरू करना चाहते हैं तो तीन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है सबसे पहली बात ब्रीड की चयन, सबसे ज्यादा दुधारू पशु का चयन करें, उसके बाद फीडिंग का चयन करें. मिक्स राशन दें, टीएमआर बनाकर उन्हें प्रोवाइड कराएं. ताकि मिल्क का प्रोडक्शन ज्यादा हो. डेरी फार्म की साफ सफाई और वैक्सीनेशन करना बहुत ही जरूरी है. इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए आप डेरी फार्मिंग अच्छी तरह से कर सकते हैं. एक महीने में हजारों रुपये और एक साल में लाखों रुपये कमा सकते हैं. बस करना होगा ये काम.

अच्छी ब्रीड की गायों का करें चयन डेयरी फार्म शुरू करने के लिए आप गिर ब्रीड के साथ से क्रॉस कर कर सकते हैं. दो पशुओं के साथ आप अपना फार्म शुरू कर सकते हैं. करीब 10 से लेकर 15 लीटर दूध तक आपको देने वाली गायों की देखभाल शुरुआत में छोटे शेड से कर सकते हैं. कई राज्यों में गाय का दूध 40 से 45 रुपए लीटर बिकता है. यह दूध सरकारी डेरी या निजी डेयरी को भी बेच सकते हैं. गायों में चारा, दाना और अच्छी फीडिंग के साथ अपने फार्म में धीमे-धीमे गायों की संख्या को बढ़ा सकते हैं.

एक अच्छी गाय आपको डेढ़ लाख तक में मिलती है डेयरी फार्म में एक गाय आपको 19 लीटर दूध भी एक टाइम में दे सकती है, इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए तक हो सकती है. गायों का वैक्सीनेशन समय-समय पर करना जरूरी है, क्योंकि पिछली बार लंपी वायरस से गाए काफी प्रभावित हुई थीं. इसलिए साल में एक बार वैक्सीनेशन, कीड़े मारने की दवा हर तीन महीने में देना बहुत जरूरी है. डेयरी फार्म में थनैला जैसी बीमारियां हो सकती हैं, इसके लिए आपको वेटरनरी चिकित्सक से संपर्क में रहकर जरूरी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...