Home मछली पालन Fish Farming : मछली पालन में गजब की है ये तकनीक, कम लागत में मिलेगा जबरदस्त मुनाफा
मछली पालन

Fish Farming : मछली पालन में गजब की है ये तकनीक, कम लागत में मिलेगा जबरदस्त मुनाफा

fish farming in pond
तालाब में मछलियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. देश के किसान खुशहाल हों और उनकी आए बढ़े यह न सिर्फ सरकार की चाहत है बल्कि हर किसान भी यही चाहता है. शायद यही वजह है कि सरकार से लेकर देश के आम नागरिक की बात भी बात की जाए तो सभी अन्नदाता की उन्नति चाहते हैं. एक तरफ सरकार किसानों की खेती और उनकी आय को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं ला रही हैं वहीं तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल ने किसानों के लिए खेती को और आसान कर बना दिया है. हालांकि सवाल ये बना रहता है कि किसान खेती के अलावा क्या कर सकते हैं. जिससे उनकी आय बढ़े. इसको लेकर मछली पालन को भी बढ़ावा दिया है. किसानों के लिए मत्स्य पालन इनकम का नया सोर्स बनकर उभरा है. मछली पालन में किसान बेहद रुचि दिखा रहे हैं लेकिन उनके साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि वो लागत को कैसे कम करें.


आमतौर पर किसान पारंपरिक मछली पालन करते हैं. यह ऐसा व्यवसाय है जो विश्व भर में किया जाता है. उदाहरण के तौर पर समझें तो भारत से 6 बिलियन का एक्पोर्ट किया जाता है जबकि चीन 60 बिलियन का एक्सपोर्ट करता है. इसलिए जरूरी है कि किसानों को नई-नई तकनीकी जानकारी हो. हरियाणा के रेवाड़ी केे रहने वाले किसान ओमपाल सिंह ने मत्स्य पालन का नया तरीका इजाद किया है. कम लागत में ज्यादा मुनाफा करने के लिए करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने मछली पालन की शुरुआत की. मछली पालन के लिए शुरुआती तौर पर उन्होंने एक विदेशी किसान से तकनीकि के बारे में सीखा और फिर खुद इंप्लीमेंट किया.

टैंक खराब नहीं होता है: ओमपाल सिंह ने बताया कि वो नेवी से रिटायर होने के बाद अपने गांव में किसानों को मछली पालन के लिए बढ़ावा देने के बारे में भी बताते रहते हैं. तकनीकि के बारे में बताते हुए कहा कि इसकी सबसे बढ़िया बात यह है कि हम बहुत कम एरिया में ज्यादा मछलियां पैदा करते हैं. टैंक बनाने की कीमत काफी कम आई है. खारे यह मीठे पानी में टैंक खराब नहीं होगा. टैंक के बीच बीच एक फ़िल्टर लगाया गया है, इसमें से मछलियां बाहर नहीं जाती हैं सिर्फ मछलियों की गंदगी बाहर जाती है.

आक्सीजन देने की व्यवस्था: जब मछली को छोटा बच्चा डालते हैं तो वो ज्यादा पानी की हाइट बर्दाश्त नहीं करता है. इसलिए इसमें ऐसा सिस्टम लगाया गया कि वाटर लेवल कंट्रोल भी किया जा सकता है. जीरो साइज का अगर सीड डाला जाता है तो टैंक में सिर्फ 3 फुट पानी डालते हैं. सीड बड़े आराम से उसमें स्टेबल रह सकते हैं. इन टैंकों के अंदर मछली के लिए ऑक्सीजन का प्रबंध भी किया गया है. कई पाइप के जरिए ऑक्सीजन दिया जा रहा है. अगर ऑक्सीजन ज्यादा रहेगी तो मछली की ग्रोथ ज्यादा रहती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fisheries: भारत ने ब्रिक्स समूह में मछली पालन-जलीय कृषि को किसानों की इनकम से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय, भारत सरकार के...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: मछली उत्पादन के लिए क्लस्टर विकास और बायोफ्लॉक जैसी आधुनिक तकनीकों पर जोर दिया जाएगा

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय ने मिजोरम के...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: जून में मछली पालकों के लिए काम की है सरकारी एडवाइजरी हुई जारी

नई दिल्ली. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मौसम के मुताबिक मछलियों की...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन देने वाली मछलियां दे रही है सरकार

नई दिल्ली. मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन मिले और...