Home मछली पालन Fish Aquarium: एक्वेरियम के लिए बेस्ट हैं ये पांच मछलियां
मछली पालन

Fish Aquarium: एक्वेरियम के लिए बेस्ट हैं ये पांच मछलियां

लोग अपने एक्वेरियम में नौ गोल्ड फिश सेट जरूर रखते है.
गोल्ड फिश

नई दिल्ली. एक्वेरियम की तैरती मछलियां एक नई एनर्जी देती हैं. इनके पालन में कुछ चीजों का ध्यान देना होता है. एक्वेरियम के लिए कई प्रजाति की मछलियों को पाला जाता है. फेंगशुई में घर की खुशहाली के लिए भी कुछ लोग एक्वेरियम रखते हैं. हालांकि मछलियों की देखभाल की चिंता कई लोगों को फिश एक्वेरियम लगवाने से रोक देती है. वहीं कुछ लोगों को मछलियों के बारे में अच्छी जानकारी का अभाव होता है. जिस कारण वे एक्वेरियम रखने से परहेज करते हैं. अगर आप भी अपने घर, दफ्तर में एक्वेरियम रखना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक्वेरियम की मछलियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं. इन्हें एक्वेरियम में रख सकते हैं.

जिस प्रकार घरों की दीवार पर पेंटिंग्स, सीनरी लगी रहती है और घर को आकर्षक बनाती हैं. उसी प्रकार एक्वेरियम भी घर की सुंदरता को चार चांद लगाता है. आइये जानते हैं कि कौन सी मछलियों को एक्वेरियम में रख सकते हैं.

सबसे पहले नंबर पर आती है गप्पी मछली: गप्पी एक मजबूत, रंगीन, छोटी मछली है जो शुरुआती लोगों के लिए एकदम सही है. उनकी देखभाल करना आसान है और उन्हें छोटे टैंकों में रखा जा सकता है. गप्पी जल्दी से प्रजनन करती है. गप्पी को उपचारित मीठे पानी की आवश्यकता होती है जिसमें क्लोरीन न हो. गप्पी को 22.2-26.1 °C (72-79 °F) के आसपास के पानी का तापमान पसंद होता है. गप्पी को अपने टैंक में उपयुक्त सब्सट्रेट रखने से भी लाभ होता है, जैसे कि छोटे पत्थर या रेत. गप्पी के टैंक में पौधे रखने से उन्हें छिपने और उनके प्राकृतिक व्यवहार का प्रदर्शन करने के लिए जगह मिल जाती है.

पलैटी: इस फिश का वैज्ञानिक नाम पलैटीपोइसीलस मैकूलेटस (Platypoecilus Maculates) है. इसे दक्षिण मैक्सिको में बनाया गया था. अगर इसके आकार की बात की जाए तो नर मछली का आकार 1.5 इंच मादा का 2 इंच होता है. 70-90 डिग्री फार्रेनहाइट इसके लिए अनुकूल तापमान माना जाता है. इसका मशहूर नाम पलैटी मून भी है. एक्सपर्ट के मुताबिक यह मौली (Molly) के समान होती है लेकिन इसका चौरसल पंख (dorsal fin) छोटा होता है. इसके 6 रंग होते हैं. जैसे की नीला (The Blue), रंग-बिरंगी (The Veriegated), सुनहरी (The Golden) या पीला (The Yellow) और लाल (The Red) ये लगभग लगभग गोल्डफिश (Goldfish) की ही तरह होती है. ब्लैक प्रजाति (The Black) यह काले तथा हरे रंग की तथा वैर्लिन प्रजाति (The Berlin) किनारों पर काली प‌ट्टी के साथ लाल रंग की होती है. यह बहुत ही रंगीन मछली होती है. प्रजनन अन्य बेयरर्स मछलियों के समान होता है. सवोर्ड टेल (sword tail) के साथ प्रजनन कर अनेक रंगों की मछलियां पैदा होती हैं.

बेट्टा: बेट्टा एक लोकप्रिय और सुंदर मछली है जो एक शांत, अलग एक्वेरियम में रहना पसंद करती है. उन्हें देखभाल करना भी अपेक्षाकृत आसान है.

कोरीडोरस कैटफिश: कोरीडोरस कैटफिश पानी के नीचे रहने वाले जीव हैं जो टैंक को साफ रखने में मदद करते हैं. वे शांतिपूर्ण और कठोर होते हैं और सामुदायिक टैंकों के लिए उपयुक्त हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...