Home डेयरी Dairy: इन पांच राज्यों ने भारत को दुनिया में बनाया नंबर वन, जानें किस प्रदेश में सबसे ज्यादा हुआ दूध उत्पादन
डेयरी

Dairy: इन पांच राज्यों ने भारत को दुनिया में बनाया नंबर वन, जानें किस प्रदेश में सबसे ज्यादा हुआ दूध उत्पादन

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो। livestockanimalnews

नई दिल्ली. आज दूध उत्पादन के मामले में भारत नंबर वन है. भारत इससे पहले भी दुनिया में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश था लेकिन अब स्थिति में और सुधार हुआ है. साल दर साल भारत में दूध उत्पादन करने में आगे बढ़ता चला जा रहा है. यानि हर साल आंकड़ा बढ़ रहा है. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि ये स्थिति तब है जब यहां प्रति पशु दूध उत्पादन क्षमता अमेरिका और कुछ बड़े देशों से कम है. अगर इसमें सुधार करने में कामयाबी मिल जाए तो भारत और ज्यादा दूध उत्पादन करने में सफल हो जाएगा.

भारत में इस वक्त करीब 300 मिलियन पशु हैं. लेकिन सिर्फ 100 मिलियन पशु ही दूध उत्पादन करते हैं. अगर दूध देने वाले पशुओं की संख्या में वृद्धि हो जाए तो दूध उत्पादन करने की स्थिति में और सुधार हो सकता है. जबकि भारत में प्रति पशु दूध उत्पादन क्षमता भी कम है. हालांकि कहा जा रहा है कि सरकार इसको बढ़ाने के लिए डेयरी साइंटिस्ट के साथ काम कर रही है. इसको लेकर कई योजनाएं बनाई गई हैं. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वर्षों में इसमें सुधार हो जाएगा.

यूपी में हुआ सबसे ज्यादा दूध उत्पादन
बात की जाए भारत को मिल्क प्रोडक्शन में नंबर वन बनाने में योगदान करने वाले राज्यों की तो सबसे पहला नंबर सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश का आता है. केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपी ने इसमें सबसे ज्यादा योगदान किया है. विभाग की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023-24 में उत्तर प्रदेश ने 16.21 फीसदी दूध उत्पादन किया गया है. जो अन्य राज्यों से ज्यादा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल भारत में 23.93 करोड़ टन दूध का उत्पादन हुआ है. जो पिछले साल के मुकाबले 87 लाख टन ज्यादा है.

पढ़ें, दूसरे-तीसरे, चौथे और पांचवे नंबर पर हैं कौन से राज्य
इसके बाद नंबर राजस्थान का आता है. भारत के कुल दूध उत्पादन में राजस्थान राज्य का योगदान 14.51 फीसदी रहा है. दूध उत्पादन के मामले में मध्य प्रदेश का नंबर तीसरा है. मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश के मुकाबले आधी मात्रा में दूध उत्पादन करा है. यहां दूध उत्पादन का प्रतिशत 8.91 रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में दूध उत्पादन 7.65 फीसदी हुआ है. जबकि पांचवें नंबर पर महाराष्ट्र का नंबर आता है. इस राज्य की भारत में हुए कुल दूध उत्पादन में 6.71 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है. बताते चलें कि साल 2022-23 में इन पांच राज्यों में 53.08 फीसदी दूध का उत्पादन हुआ था.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

sabar dairy plant
डेयरी

Dairy News: सितंबर-अक्टूबर तक बिहार में शुरू हो जाएगा एक और मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

नई दिल्ली. बिहार के गया जी में मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ...

डेयरी

NDDB चेयरमैन ने एम्ब्रियो ट्रांसफर में आने वाली चुनौतियों को गिनाया

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करने वाले तमाम डेयरी फार्मर्स बोवाइन...

डेयरी

Milk Production: 10 हजार से ज्यादा पशुपालक और दूध उत्पादकों को एक मंच पर लाया गया

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50...

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk: एमपी में बढ़ गया दूध उत्पादन, मिल्क कैपिटल बनने की राह पर है राज्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार...