Home पशुपालन Cow Dung: गाय के गोबर से बने पेंट से उत्तर प्रदेश में सरकारी दफ्तरों की होगी रंगाई-पुताई
पशुपालन

Cow Dung: गाय के गोबर से बने पेंट से उत्तर प्रदेश में सरकारी दफ्तरों की होगी रंगाई-पुताई

छोटे जुगाली करने वाले पशुओं में, मादा जुड़वां या तीन बच्चों को पालने में असमर्थ हो सकती है और एक या अधिक बच्चे गर्भ में ही खत्म होने का खतरा हो सकता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गायों से प्रेम जग जाहिर है. इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में निर्देश दिया है कि यूपी में सरकारी ऑफिसों की इमारत को अब साधारण पेंट से ना रंगकर गाय के गोबर से बने पेंट से रंगा जाए. इस संबंध में योगी आदित्यनाथ ने पशुपालन और दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिशा निर्देश जारी किया है. सीएम के निर्देश के बाद सरकारी भवनों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का इस्तेमाल किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निराश्रित गोवंश संरक्षण केंद्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोशालाओं में मौजूद गोबर के बेहतर इस्तेमाल के लिए प्राकृतिक पेंट को बढ़ावा देने की बात कही गई है.

सरकार के मुखिया ने निर्देशित किया है कि गो आधारित उत्पादों के निर्माण के लिए ठोस रणनीति बनाई जाए. गाय के गोबर से पेंट बनाने के प्लांट्स को बढ़ावा देने की बात कही गई है.

गोबर से बने पेंट की खासियत क्या है
मीडिया रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से खबर छपी है कि गोबर से तैयार किया गया प्राकृतिक पेंट पूरी तरह से जैविक होता है. ये न सिर्फ पर्यावरण के लिए अनुकूल है. बल्कि दीवारों को सुंदर लुक देने में भी कारगर है. वहीं इसमें रसायनों का इस्तेमाल नहीं होता है. जिस वजह से हैल्थ को भी यह ठीक रखता है. इसे बनाने में ऊर्जा की खपत कम होती है और लागत भी पारंपरिक पेंट से कम आती है. यही वजह है कि सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूह की भागीदारी को सराहते हुए गोबर से खाद पेंट और अन्य उत्पादों का निर्माण कर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने का निर्देश दिया है. बताते चलें कि बरेली जिले में इफ्को आंवला के सहयोग से गोबर और गोमूत्र से जैविक उत्पादों के उत्पादन के प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जा रहे हैं.

क्या होगा गोबर से पेंट बनाने से फायदा
गौरतलब है कि यूपी में 7693 गौशालाएं हैं. जहां 10 लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षित किए गए हैं. इसको बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही है. वहीं गर्मी के दिनों में केयरटेकर की समय से तैनाती, वेतन भुगतान, भूसा बैंक की स्थापना हरे चारे की उपलब्धता और पशु चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से दिया गया है. सरकारी अधिकारियों ने मीडिया रिपोर्ट में दावा किया है कि गाय की गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने पर गाय पालन को बढ़ावा मिलेगा. इससे बेसहारा घूम रही गायों की संख्या पर भी लगाम लग सकेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...