Home पशुपालन Animal Husbandry: थोड़ी सी बारिश में ही यूपी की ये गोशाला बन गई दलदल, गोवशों के बीमार होने की आशंका
पशुपालन

Animal Husbandry: थोड़ी सी बारिश में ही यूपी की ये गोशाला बन गई दलदल, गोवशों के बीमार होने की आशंका

Monsoon, Animal Husbandry, Flood, Flood Relief Camp, Animals in Flood, Disease in Animals, Green Fodder of Animals
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में फरिहा स्थित गोशाला में गोवंशों की हालत बेहद खराब है. गोशाला में हल्की बारिश में ही पानी भर गया. ​थोड़ी सी बारिश में ही गोशाला दलदल बन गया है. नगर पालिका द्वारा इस गोशाला का संचालन किया जा रहा है. पालिका द्वारा गोवंश की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. अगर ऐसा ही रहा तो गोवंश बीमार हो जाएंगे.

नगर पंचायत फरिहा द्वारा संचालित गोशाला का बुरा हाल है. यहां पर घुसते ही जलभराव दिखाई दे जाता है. गोशाला में पानी भर जाने से यहां पर जगह-जगह दलदल की स्थिति बन गई है. इस स्थिति में गौवंश को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. क्षेत्रीयजनों का कहना है कि गोशाला में गोवंश को भूसा एवं चारा भी पर्याप्त नहीं मिल रहा है. नगर पंचायत द्वारा पूरी तरह से गोशाला की अनदेखी की जा रही है. इससे गोवंश बीमार हो गए हैं. क्षेत्रीयजनों ने गोशाला में अव्यवस्थाओं की शिकायत एसडीएम से करने के अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है.

लापरवाही पड़ सकती है भारी
एक तरफ शासन गोशालाओं को लेकर गंभीर है. लेकिन स्थानीय प्रशासन का इस ओर जरा सा भी ध्यान नहीं. अधिकारी गोशालाओं का निरीक्षण तो करते हैं लेकिन उनमें व्यवस्थाएं कराने की ओर ध्यान नहीं देते. यही वजह है कि थोड़ी सी बारिश में ही फरिहा गोशाला दलदल में तब्दील हो गई. गोशाला संचालन के जिम्मेदार शासन एवं अधिकारियों के निर्देशों को भी गंभीरता से नहीं ले रहे. अधिकारियों की ये लापरवाही गोवंशों के लिए भारी पड़ सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरी पालन में सफल होने के हैं पांच फॉर्मूले

नई दिल्ली. बकरी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो जरूर...

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...