Home पोल्ट्री Vaccination In Poultry: मुर्गियों को वैक्सीन लगवाने का क्या है सही समय, बीमारी में लगवाएं या नहीं
पोल्ट्री

Vaccination In Poultry: मुर्गियों को वैक्सीन लगवाने का क्या है सही समय, बीमारी में लगवाएं या नहीं

बेरोजगारी की दर कम करने और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने के लिए सरकार योजना लेकर आई है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट की मानें तो ठंड के दौरान मुर्गियों को रानीखेत और फाउलपॉक्स जैसी बीमारियों का खतरा बहुत ज्यादा रहता है. ऐसे में इन बीमारियों से बचाव के ​लिए समय पर मुर्गियों को वैक्सीन लगवा देना चाहिए. इसके अलावा भी कुछ उपाय हैं जो करके मुर्गियों को इन बीमारियों से बचाया जा सकता है, लेकिन इसमें सबसे अहम वैक्सीन है. बस जरूरत इस बात की है कि वक्त पर पशु चिकित्सक की सलाह पर वैक्सीन लगवाई जाए. याद रखें कि कभी भी बीमार मुर्गियों को बीमारी से बचाव वाली वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए.

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि मुर्गियों को वैक्सीन लगाने का उचित समय क्या है. वहीं मुर्गियों को ठंड से बचाने के लिए क्या उपाय करना चाहिए. आइए इस बारे में जानते हैं.

यहां पढ़ें अहम बातें क्या हैं
जब ठंड ज्यादा हो जाए तो मुर्गियों के फॉर्म में हीटर भी चलाना चाहिए. इसके तौर पर ब्रूडर या बिजली के बल्ब का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. ताकि पोल्ट्री फार्म का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस के बीच मेंटेन रहे.

वहीं बीमारियों से बचने के लिए समय पर मुर्गियों को वैक्सीन लगवाना भी बेहद जरूरी है. बहुत से लोग अक्सर ये शिकायत करते हैं कि उनकी मुर्गियों को रानीखेत और फाउलफॉक्स बीमारी लग गई है. ये समय पर वैक्सीन न करने की वजह से ही होती है.

यहां इस बात को भी जानते चलें कि मुर्गियों को अगर रानीखेत या फाउलपॉक्स जैसी बीमारी लग जाती है तो उन्हें उस वक्त वैक्सीन नहीं लगवाना चाहिए और ऐसा करने से फायदा भी नहीं होगा. अलबत्ता जब मुर्गियां स्वस्थ रहें तब इसकी वैक्सीन देनी चाहिए.

बीमार मुर्गियों को वैक्सीन लगाने का कोई फायदा नहीं होता है और उन्हें एक निश्चित समय पर ही वैक्सीन दी जानी चाहिए. अगर आप सही समय पर सही तरीके से मुर्गियों को वैक्सीन देते हैं तो बीमारियों से मुर्गियों को बचा सकते हैं.

निष्कर्ष
इसके लिए आप पशु चिकित्सा की सलाह ले सकते हैं और उनकी सलाह पर वक्त पर वैक्सीनेशन मुर्गियों को करना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले पूरी जानकारी कर लें, फिर शुरू करें ये बिजनेस

नई दिल्ली. मुर्गी पालन शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को F1 और B1 वैक्सीन जरूर दें, सही तरीका अपनाने से ही मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में मुर्गियों हों या मुर्गे दोनों को ही...

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनली मुर्गियों के लिए खुद से बनाएं किफायती शेड, मुनाफा बढ़ जाएगा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में सोनाली मुर्गी पालकर अच्छा मुनाफा कमाया जा...

achieved by strengthening the capacity and market potential of businesses within the food supply chains through training of the workforce.
पोल्ट्री

Poultry: देसी मुर्गी पालन में सही मार्केटिंग से हो सकता है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. देसी मुर्गी पालन एक ज्यादा फायदेमंद काम है. क्योंकि देसी...