Home पशुपालन Veterinary Colleges: अब इस सिस्टम से मेरिट के आधार पर होंगे वेटरीनरी कॉलेजों में प्रवेश
पशुपालन

Veterinary Colleges: अब इस सिस्टम से मेरिट के आधार पर होंगे वेटरीनरी कॉलेजों में प्रवेश

बैठक में मौजूद मंत्री व अन्य.

नई दिल्ली. राजस्थान के सभी वेटरीनरी कॉलेजों (Veterinary Colleges) में इस बार सेंट्रलाइज काउंसलिंग के जरिए ही प्रवेश लिए जाएंगे. इस संबंध में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. मंत्री ने बताया कि वेटरीनरी कॉलेजों में प्रवेश को लेकर किसी भी तरह की अनियमितता की शिकायत न आए इसके लिए नई एसओपी जारी की गई है. उन्होंने बताया कि वेटरीनरी कॉलेजों में सत्र-2025-26 के लिए बी.वी. एससी एंड ए.एच., एम.वी. एससी तथा पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए इस बार नई एसओपी के अनुसार प्रवेश सुनिश्चित किए जाएंगे.

जानकारी देते हुए कहा कि इसके तहत नीट अथवा आरपीवीटी क्वालिफाइड छात्रों को ही प्रवेश दिया जाएगा. निश्चित कट ऑफ के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. एसओपी की पालना के लिए बीकानेर और जोबनेर पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और अन्य अधिकारियों की एक सात सदस्यीय सेंट्रल एडमिशन काउंसलिंग कमेटी गठित की गई है.

उठाए जाएंगे ये कदम
यह कमेटी प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट वेटरीनरी कॉलेजों में उक्त पाठयक्रमों में पारदर्शी तरीके से प्रवेश की प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी. यह कमेटी प्रदेश में नए सत्र के लिए करीब 1200 सीटों के लिए काउंसलिंग करवाएगी.

कुमावत ने बताया कि इस बार काउंसलिंग के सभी चरण ऑनलाइन होंगे इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो मॉप अप राउंड के जरिए प्रवेश लिए जा सकेंगे.

उन्होंने बताया कि हर बार काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी. वेटरीनरी कॉलेजों में जीरो टॉलरेंस फॅार करप्शन की नीति अपनाते हुए प्रवेश सुनिश्चित किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वेटरीनरी साइंस में गुणवतापूर्ण शिक्षा के लिए अति आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

गलत तरीके से प्रवेश देने वाली किसी भी संस्था को बख्शा नहीं जाएगा. इस अवसर पर पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन की प्रवेश प्रक्रिया के लिए जारी एसओपी का विमोचन भी किया गया.

आरपीवीटी का रिजल्ट 25 अगस्त को
बी.वी. एससी एंड ए.एच. डिग्री कोर्स के लिए आरपीवीटी की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 अगस्त को जारी किया जाएगा.

इसके बाद सितंबर माह में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इस बार 3 अगस्त को आयोजित प्रवेश परीक्षा में 1200 सीटों के लिए 9670 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी.

इनमें से आरपीवीटी के जरिए करीब 800 व नीट परीक्षा से 400 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...