Home पशुपालन Animal Husbandry: डेयरी पशुओं की गर्भ को लेकर होने वाली इस समस्या का क्या है इलाज, पढ़ें यहां
पशुपालन

Animal Husbandry: डेयरी पशुओं की गर्भ को लेकर होने वाली इस समस्या का क्या है इलाज, पढ़ें यहां

गिर क्रॉस गाय की कीमत को तय करने के लिए सबसे पहले उसके दूध की मात्रा और ब्यात को देखा जाना चाहिए.
गिर गाय की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन में कई ऐसी बातों का ख्याल रखना पड़ता है, जिससे पशु पूरी तरह से फिट रहे और समय पर गर्भ भी ठहरता रहे. पशुपालन में कई बार जानकारी न होने की वजह से डेयरी पशुओं की देखरेख में कुछ न कुछ कमी रह जाती है. इसके चलते पशु को कई बार गर्भ नहीं ठहरता है तो कई बार इससे जुड़ी कई समस्याएं भी हो जाती हैं. वहीं संतुलित आहार आदि भी न देने ये दिक्कतें हो सकती हैं. अगर गर्भ से जुड़ी दिक्कत न भी हो तो उत्पादन पर असर पड़ जाता है. इसलिए पशुओं की देखरेख में कोई कमी नहीं की जानी चाहिए. अगर जानकारी न हो तो एक्सपर्ट पूछ लेना चाहिए.

इस आर्टिकल में पशुओं के गर्भ धारण करने से जुड़ी बड़ी ही अहम जानकारी आपको दी जा रही है. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि इन बातों पर तो ध्यान देना बेहद ही अहम है. एक्सपर्ट कहते हैं कि यदि पशुपालक भाई इन कुछ बातों को ध्यान में रखेंगे तो निश्चित रूप से गर्भधारण कोई भी समस्या नहीं होगी. इससे पशुपालन में उन्हें फायदा भी होगा.

पशुओं को संतुलित आहार खिलाएं
पशुओं को संतुलि आहार खिलाना जरूरी होता है. अक्सर प्रोटीन, खनिज लवण तथा विटामिन्स की कमी के कारण भी दुधारू पशुओं में गर्भ नहीं ठहरता है. इसलिए उचित मात्रा में इन सभी तत्वों का पशु आहार में होना बहुत जरूरी है. अगर दुधारू पशुओं के दाने में 50 ग्राम खनिज लवण (मिनरल मिक्सचर) रोजाना दिया जाये तो इस कमी को दूर किया जा सकता है. हर एक खनिज लवण तथा विटामिन की कमी के कुछ लक्षण होते हैं और इस संबन्ध में पशुचिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए.

देखभाल करना भी होता है जरूरी
गाभिन पशु की उचित देखभाल न करना भी पशु में गर्भ न ठहरने का एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है. कभी-कभी पशुओं के अंडाशय में कमी अथवा हारमोन्स की कमी के कारण भी गर्भ नहीं ठहर पाता है, ऐसे कारणों का संदेह होने पर पशु चिकित्सक की सलाह लेकर जांच व इलाज करा लेना चाहिए.

कब कराना चाहिए गाभिन
जब गाय/भैंस में गर्मी के लक्षण समय से नहीं देखें जाते हैं तब भी उनका गाभिन करवाना उचित समय पर सम्भव नहीं हो पाता है. इसलिए अगर गाय और भैंस सुबह गर्मी में दिखाई दे तो उसी दिन शाम को और यदि पशु में शाम को गर्मी के लक्षण देखें तो अगले दिन सुबह ही गाभिन करवायें. फिर भी यदि गर्भ ना ठहरे तब पशुचिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...

goat farming
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरियों को एक ही चारागाह में ज्यादा समय तक न चराएं

नई दिल्ली. पशुपालन करने की सोच रहे हैं और बजट भी ज्यादा...

पशुपालन

Animal Fodder: चारा चारा स्टोर करने में अपनाएं सही तरीका, सालभर नहीं होगी कमी

नई दिल्ली. पशुपालन के काम में चारे का सही भंडारण यानी स्टोरेज...