Home पोल्ट्री यूपी सरकार की गाइडलाइन में अंडे को लेकर क्या-क्या नियम बनाए गए थे, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
पोल्ट्रीलेटेस्ट न्यूज

यूपी सरकार की गाइडलाइन में अंडे को लेकर क्या-क्या नियम बनाए गए थे, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

egg use
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 अप्रैल से जारी की पोल्ट्री से संबंधित एक नई गाइड लाइन के तहत अंडों के रखरखाव समेत तमाम जानकारियां देनी होगी. सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि पोल्ट्री संचालक कोल्ड स्टोरेज में अंडे रखते हैं तो उन्हें नई गाइडलाइन को फॉलो करना ही होगा. फल और सब्जी के साथ अंडों का भंडारण न करने का निर्देश कोल्ड स्टोरेज संचालकों को दिया गया है. जबकि कोल्ड स्टोरेज में रखे गए अंडों की पूरी डिटेल हर एक अंडे पर देनी होगी. ताकि आम जनता को पता चल सके कि अंडे एक्सपायर हुए हैं या नहीं. या फिर वो खाने योग्य हैं या नहीं.

जो नियम लागू किया गया है उसमें अंडे को ट्रांसपोर्ट से जुड़े नियम के बारे में बताएं तो अंडे से लदी गाड़ी 150 किमी से ज्यादा कहीं जा रही है तो वो एसी गाड़ी होना चाहिए. जानकारों का कहना है कि यूपी के बाहर से जितनी गाड़ी आती हैं तो वो 200 किमी दूर से ही आती हैं. इतना ही नहीं यूपी के अंदर भी अगर आगरा से लखनऊ तक अंडे की गाड़ी जा रही है तो वो एसी होनी चाहिए. यूपी पोल्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष नवाब अली का कहना है कि सरकार की इस पॉलिसी का कई फायद है. पहला तो ये ही अब लोगों तक फ्रेश अंडा पहुंचेगा. वहीं दूसरे राज्यों से यूपी में आने वाले कई-कई महीने के रखे अंडों लगाम लगाई जा सकेगी. क्योंकि बाहर से आने वाले सिर्फ और सिर्फ यूपी के अंडों के रेट को खराब करने के लिए आते हैं.

क्या—क्या जानकारी देनी होगी

नई गाइड लाइन के मुताबिक कोल्ड स्टोकरेज संबंधी नियमों के तहत कोल्ड में अंडा रखने से पहले न मिटने वाली स्याही से अंडे पर प्रोडक्शन की डेट लिखी होगी. नाम भी लिखना होगा. जिस दिन अंडा कोल्ड से निकलेगा उस दिन की तारीख भी स्याही से यहा स्टिकर लगाकर बतानी पड़ेगी. कोल्ड से अंडे निकालने वाली तारीख पर इस बात को भी बताना पड़ेगा कि अब अंडे का इसतेमाल कितने दिनों तक किया जा सकेगा. क्योंकि एक बार अंडा कोल्ड से निकल गया तो उसकी वैलीडिटी सिर्फ तीन दिनों तक होती है.

कोल्ड में अंडा रखने पर इन नियमों का करना होगा पालन

न्यू एग पॉलिसी के मुताबिक जो नियम है, उससे अंडों को कोल्ड स्टोरेज में सब्जी और फलों के साथ नहीं रखा जाता है. कोल्ड में अंडे रखने के लिए अलग चैम्बर बनाने का नियम है. वहीं जब कभी भी अंडों को कोल्ड में रखा जाता है उस वक्त इस बात का ख्याल रखा जाता है कि अंडों पर मिनरल आयल या प्राथमिकता के आधार पर लिक्विड पैराफीन का स्प्रे किया जाए. वहीं अंडों को सिर्फ तीन महीने ही कोल्ड में रखना चाहिए. एक बार अगर कोल्ड से अंडे निकाल लिए गए तो दोबारा नहीं रखे जा सकते हैं. कोल्ड में जिस चैम्बर में अंडे रखे जाते हैं उसका तापमान चार से सात डिग्री होना चाहिए. जबकि आर्द्रता 75 से 80 होनी चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry: ठंड और इसमें होने वाली बीमारियों से मुर्गियों को ऐसे बचाएं

दिल्ली. ठंड का मौसम शुरू होते ही मुर्गियां सुस्त पड़ जाती हैं...

पोल्ट्रीमछली पालन

Egg And Fish: बिहार में अंडा और मछली उत्पादन बढ़ा, यहां पढ़ें आंकड़े

नई दिल्ली. जहां एक ओर देश में अंडा और मछली का उत्पादन...

पोल्ट्री शेड के निर्माण के लिए ऊंची भूमि का चयन करना चाहिए. कुछ चट्टान वाली जगह होती है, वे ज्यादा अच्छी होती हैं. शेड ऊंची होती है, तो उसके पास जल का भराव नहीं हो पाएगा.
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को ठंड से बचाने के लिए तुरंत करें ये काम

नई दिल्ली. ठंड आ चुकी है खास तौर पर दिसंबर का महीना...