Home पशुपालन Organic Animal Husbandry: जैविक पशुपालन करने के लिए क्या करें क्या नहीं, जानें यहां
पशुपालन

Organic Animal Husbandry: जैविक पशुपालन करने के लिए क्या करें क्या नहीं, जानें यहां

ब्रुसेलोसिस ब्रुसेला बैक्टीरिया के कारण होता है जो मुख्य रूप से पशुधन (जैसे गाय, भेड़, बकरी) में पाए जाते हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. सेहत बहुत जरूरी है. अगर सेहत ही ठीक नहीं है तो फिर बीमारी बहुत जल्दी जकड़ लेती है. अब कई तरह की बीमारियां खेतों में इस्तेमाल किए जाने वाले रासायनिक खादों की वजह से हो रही है. पशुओं को इसी तरह का चारा खिलाया जा रहा है. नतीजे में बीमारी दरवाजे पर दस्तक देती नजर आती है. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुओं को बिना रासायनिक खाद वाला चारा देना चाहिए. दूध बढ़ाने के लिए ऐसी चीजों को खिलांए, जिसका नुकसान न तो पशुओं को हो न ही दूध पीने वाले इंसानों को. मवेशियों और इंसानों को बीमारी से बचाने का उपाय जैविक पशुपालन है.

यही वजह है कि पशुपालन करने के साथ-साथ अब जैविक पशुपालन की भी चर्चा शुरू हो गई. जिसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि नेचुरल में बायोलॉजिकल डाइवर्सिटी और इकोलॉजी व्यवस्था में स्थिरता की कमी देखी जा रही है. इन बीमारियों से बचने और इंसानों समेत अन्य प्राणियों को हेल्दी रखने के लिए बेहद ही जरूरी है कि प्रोडक्शन को बढ़ाने के साथ-साथ खाने वाले सामनों की क्वालिटी को भी बढ़ाया जाए. यही वजह है कि अब जैविक पशुधन उत्पादन को बढ़ाने की आवश्यकता महसूस हुई है.

जैविक पशुपालनः क्या करें ?

  1. जैविक पशुधन फार्म को सामान्य, पशुधन फार्मों से बिल्कुल अलग रखें, अन्य पशुओं को इसमें न आने दे तथा इसका सर्टिफिकेशन अथरॉइज्ड एजेंसी से करवाएं.
  2. जमीन की उर्वरकता को बढ़ाने के लिए पूर्णतः जैविक खाद जैसे की वर्मीकम्पोस्ट, जैविक उपघटक पदार्थों तथा फार्म में बचे हुए अनुपयोगी पदार्थों का उपयोग करें.
  3. पशुओं को पूरी तरह जैविक चारा खिलाएं और चारे के उत्पादन के लिए प्रमाणित जैविक बीजों का ही उपयोग करें.
  4. कीटों व पीड़कों का नियंत्रण जैविक व भौतिक विधियों से करें.
  5. पशुओं को प्राकृतिक चारागाहों में साइकिल चेन में अधिक से अधिक चरायें.
  6. पशुओं का प्रबंधन अच्छी तरह से करे ताकि वे बीमार नहीं पड़े, बीमार होने पर जहाँ तक संभव हो आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाओं का उपयोग करें.
  7. इन पशुओं से प्राप्त उत्पादों को अन्य पशु उत्पादों से बिलकुल अलग रखे तथा इनकी प्रोसेसिंग जैविक तरीके से करें.
  8. इन पशु उत्पादों में कोई भी संश्लेषित फीड एडिटिवस या रासायनिक संरक्षक न मिलाएं.
  9. जैविक पशुधन उत्पादों की पैकेजिंग भी जैविक तरीके से करें.
  10. जैविक पशुधन उत्पादों को प्रमाणीकृत एजेंसी से प्रमाणित करवाकर उन पर जैविक पशुधन उत्पाद होने का मार्का लगाकर ही बेचें जिससे पशुपालक को अधिक लाभ मिलेगा.

जैविक पशुपालन में क्या नहीं करें

  1. चारा उत्पादन के लिए जेनेटिकली मॉडिफाइड बीजों का उपयोग न करें.
  2. मृदा की उर्वरकता को बढ़ाने के लिए संश्लेषित रासायनिक खादों का उपयोग न करें.
  3. कीटों व पीड़कों के नियंत्रण के लिए संश्लेषित कीटनाशकों व पीड़कनाशका का उपयोग न करें.
  4. खरपतवार को नष्ट करने के लिए संश्लेषित खरपतवारनाशी का उपयोग करें.
  5. पशुओं में जहां तक संभव हो एलोपैथिक दवाईयों का इस्तेमाल न करें.
  6. जेनेटिकली मॉडिफाइड वैक्सीन का इस्तेमाल न करें.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में रेट वाटर डिजीज है बेहद खतरनाक, उत्पादन पर पड़ता है बुरा असर

नई दिल्ली. पशु को कई बीमारियां होती हैं. जिससे उनका उत्पादन और...

murrah buffalo livestock
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने पशुपालक को बना दिया करोड़पति, खूब हो रही है कमाई

नई दिल्ली. पशुपालन एक ऐसा काम है जो आपको करोड़पति बना सकता...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...