Home पशुपालन Goat: मेमने को कब से देना चाहिए दाना मिश्रण, एक साल की उम्र तक कितना दिया जाए, पढ़ें इस रिपोर्ट में
पशुपालन

Goat: मेमने को कब से देना चाहिए दाना मिश्रण, एक साल की उम्र तक कितना दिया जाए, पढ़ें इस रिपोर्ट में

sojat goat breed
सोजत बकरियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. बकरी की अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी है कि उसे सही मात्रा में चारा-पानी दिया जाए. एक्सपर्ट का कहना है कि 3 से 12 महीने की उम्र पर बच्चों को उनकी इच्छा के मुताबिक चारे के साथ दाने के मिश्रण नियमित मात्रा दिया जाना चाहिए. इससे उनके शरीर का वजन तेजी के साथ बढ़ेगा. इस उम्र पर बच्चे के रोमन्थ (रूमन) के सूक्ष्म जीवाणुओं के द्वारा रेशे का पाचन शुरू हो जाता है. वहीं इस उम्र पर हरा एवं सूखा चारा बकरी के बच्चों को जितना हो वो खा सकें, उतना देना चाहिए. जिससे उनकी ग्रोथ हो सके.

वहीं बकरी को घास, बरसीम, रिजका, मक्का, जौ, जई, लोबिया, पेड़ों की पत्तियों आदि को हरे चारे के रूप में तथा अरहर, चना, जई तथा जौ आदि के भूसे की शुष्क चारे के रूप में 2 माह की उम्र के बाद दिया जा सकता है. बच्चों में उचित वृद्धि दर के लिए शुष्क व हरे चारे का अनुपात 2:1 का रखा जाना चाहिए जिससे उनकी ठीक से ग्रोथ हो.

3 से 5 महीने पर कितना देना चाहिए दाना मिश्रण
बकरी का बच्चा जब 3 महीने का हो तो उसका शरीर 6 से 10 किलोग्राम हो जाता है. छोटी नस्ल के बकरी के बच्चे को 150 ग्राम दाना मिश्रण देना चाहिए. बड़ी नस्ल के बच्चे को 200 ग्राम दाना मिश्रण दिया जा सकता है. वहीं चार माह की उम्र पर यानी जब वजन 7 से 11 किलो हो जाए तब 200 ग्राम छोटी नस्ल के बच्चों को और 250 ग्राम बड़ी नस्ल के बच्चों को दाना मिश्रण देना चाहिए. 5 महीने की उम्र हो जाने पर बकरी के बच्चे का 13 किलो तक वजन हो जाता है. तब 225 ग्राम छोटी नस्ल वालों को और 275 ग्राम बड़ी नस्ल के बच्चे को दाना मिश्रण देना चाहिए.

10 से 17 ​किलो वजन होने पर दाना मिश्रण की मात्रा
इसी तरीके से 6 महीना हो जाने पर बकरी के बच्चे का वजन 10 से 14 किलो हो जाता है. तब 250 ग्राम दाना मिश्रण छोटी नस्ल वालों को और 300 ग्राम दाना मिश्रण बड़ी नस्ल वाले बच्चों को देना चाहिए. 7 महीने हो जाने पर वजन 15 किलो तक हो जाता है. 275 ग्राम छोटी नस्ल और 325 ग्राम बड़ी नस्ल वाले बकरी के बच्चों को दाना मिश्रण देना चाहिए. जब वजन 13 से 17 किलोग्राम हो जाए और उम्र 8 महीना हो जाए तब छोटी नस्ल वालों को 300 ग्राम बड़ी नस्ल वालों को 350 ग्राम दाना मिश्रण दे सकते हैं.

एक साल होने पर इतना दें दाना मिश्रण
वहीं 9 महीने के हो जाने पर वजन 19 किलो तक बकरी का वजन हो सकता है. छोटी नस्ल वालों को 300 ग्राम और बड़ी नस्ल वालों को 350 ग्राम दाना मिश्रण देना चाहिए. बकरी जब 10 महीने की हो जाए तब उसका वजन 16 से 21 किलो हो सकता है. इस कंडीशन में 300 की ग्राम छोटी नस्ल और 350 ग्राम बड़ी नस्ल वालों को दाना मिश्रण देना चाहिए. 11 महीने पर वजन 23 किलोग्राम हो जाता है और 12 महीने पर 25 किलोग्राम वजन हो जाता है. दोनों ही उम्र में 300 ग्राम से लेकर 350 ग्राम दाना मिश्रण देना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरी पालन में सफल होने के हैं पांच फॉर्मूले

नई दिल्ली. बकरी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो जरूर...

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...