Home पशुपालन Polythene: पशु क्यों खाते हैं पॉलीथीन, क्या है इसका नुकसान, किस तरह करें इलाज और कैसे खाने से रोकें
पशुपालन

Polythene: पशु क्यों खाते हैं पॉलीथीन, क्या है इसका नुकसान, किस तरह करें इलाज और कैसे खाने से रोकें

करीब 8 लाख से अधिक निराश्रित गोवंशों की देखरेख अच्छे से हो सकेगी. यह निराश्रित गोवंश सड़कों पर हादसों का कारण बनते थे. लोगों को इसे काफी नुकसान हो रहा था.
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. अक्सर पशु चरते समय प्लास्टिक या पॉलीथीन की थैलियां खा लेते हैं. यह इसलिए होता है कि अक्सर पॉलिथीन के अंदर घर से बचा हुआ खाना या कोई ऐसा सामान गृहणी फेंक देती हैं जिसके चलते पशु उसकी ओर आकर्षित होते हैं और प्लास्टिक को खा लेते हैं. इससे न सिर्फ पशुओं को नुकसान होता है बल्कि उसे पशु का दूध सेवन करने वाले किसी भी व्यक्ति को भी इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है. कई बार तो यह प्लास्टिक की थैलियां पशुओं की मौत का कारण बन जाती हैं. इसलिए पशुओं को प्लास्टिक की थैलियां खाने से बचाना चाहिए. ऐसा क्यों होता है और इसे कैसे रोका जा सकता है इसके बारे में लिए जानते हैं.

एक्सपर्ट कहते हैं कि प्लास्टिक खान की पशुओं की तीन मुख्य बड़ी वजह हैं पशुओं के शरीर में खनिज तत्वों की जब कमी होती है तो पशु प्लास्टिक खा लेते हैं. कई बार पशुओं को संतुलित पशु आहार नहीं प्रदान किया जाता यह भी एक कारण है. प्लास्टिक खाने की तीसरी वजह ये है कि जब पशुओं को चरने के लिए छोड़ दिया जाता है तो वह कुछ भी खा लेते हैं यदि उनकी निगरानी की जाए तो ऐसा ना हो.

क्या है प्लास्टिक खाने के लक्षण
पशुचिकित्सा एवं पशुपालन प्रसार शिक्षा विभाग स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान जयपुर की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक चारा व पशु आहार खाने में अरूचि दिखाने लगते हैं. उन्हें बैचेनी होने लगती है और दूध उत्पादन में कमी कर देते हैं. उन्हें पेट में दर्द होता है. बार-बार हल्का आफरा आना/रूमेन टिम्पेनी की समस्या रहती है. रूमेन का कठोर महसूस होना भी इसका लक्षण है. एबोमेजम का डिस्पलेसमेंट होता है. आंतों में अस्थाई रूप से रुकावट आना भी समस्या है.

क्या है बचाव व उपचार
लोगों को पॉलीथीन का प्रयोग रोकने के लिए जागरूक करना चाहिए. जिससे पशुओं को पॉलीथीन के दुष्प्रभाव से बचाया जा सकता है. गृहणियों को घर के कूड़े, सब्जी व बचा हुआ भोजन इत्यादि को पॉलीथीन में डालकर या बांधकर नहीं फेंकना चाहिए. पशुओं को खनिज तत्व मिश्रण तथा संतुलित पशु आहार देना चाहिए. उपचार के लिए पशुचिकित्सक की सलाह से पशुओं की रूमिनाटॉमी ऑपरेशन करवानी चाहिए. जो इसका सबसे अच्छा उपचार है, सरकार को पॉलीथीन के उपयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाना चाहिए. अगर सरकार की ओर ऐसा कर दिया गया तो काफी हद तक फायदा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरी पालन में सफल होने के हैं पांच फॉर्मूले

नई दिल्ली. बकरी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो जरूर...

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...