Home पशुपालन Goat Farming: घरेलू उपाय से कैसे बढ़ाएं बकरी की भूख, क्या है बेहतर तरीका पढ़ें यहां
पशुपालन

Goat Farming: घरेलू उपाय से कैसे बढ़ाएं बकरी की भूख, क्या है बेहतर तरीका पढ़ें यहां

barbari goat
बरबरी बकरी की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. बकरी पालन करके किसान अच्छा खासा मुनाफा हासिल कर सकते हैं, लेकिन बकरियां के पालन में उन्हें बहुत सी सावधानियां भी बरतनी होती हैं. उनका ख्याल रखना होता है. सही ट्रेनिंग होगी तो किसान इससे मुनाफा कमा सकते हैं. अक्सर यह देखने को मिला है कि बकरी को भूख नहीं लगती और वह चारा नहीं खाती है. ऐसे में बकरी की भूख किस तरह बढ़ाई जा सकती है, इस बारे में भी किसान को जानकारी होनी चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं कि जब बकरियां खाना खाना बंद कर दें तो दो चीज नोट करनी चाहिए, पहला बकरी ने धीरे-धीरे खाना बंद किया है या फिर अचानक से बंद कर दिया है.

इस तरह तैया करें सामग्री
इसमें पशुपालक को यह पहचाना होगा कि अगर बकरी ने धीरे-धीरे खाना बंद किया है तो इसका मतलब यह है कि उसकी भूख बंद हुई है. ऐसे में हमें उसकी भूख बढ़ाने के लिए दवा देना पड़ेगा. इसके लिए आप घर पर ही एक तरह का मिश्रण बनाकर बकरी को दे सकते हैं. इसमें आपको को 1 किलो सौंफ, 200 ग्राम काली मिर्च, डेढ़ किलो अजवाइन, डेढ़ किलो रेवंद चीनी, डेढ़ किलो मीठा सोडा, इतना ही काला नमक, चिरायता, सफेद जीरा, साधारण नमक और जरूरत के हिसाब से गुड़ लेना होगा. इस सामग्री को तैयार करने के लिए इसे अच्छी तरह से पीस लें. पीसने के बाद उस पाउडर में गुड़ मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें. गोलियां तैयार होने के बाद बड़ी बकरियों को सप्ताह में एक बार खिलाएं. ध्यान रखें या गोलियां केवल दो सप्ताह तक ही आपके पास रहेंगी. यानी सिर्फ दो बार ही खिलाना है.

बकरी की भूख बढ़ जाएगी
ऐसा करके आप देखेंगे कि बकरियों की पाचन शक्ति बेहतर हो जाएगी और उनकी भूख भी बढ़ जाएगी. बकरी के भूख बढ़ाने के अगर देसी उपाय की बात की जाए तो मेथी 500 ग्राम, अजवाइन 100 ग्राम और काला जीरा 100 ग्राम ले लें. ऊपर बताई गई सामग्री के साथ मिलकर इससे अच्छी तरह से पीस लें. पाउडर बना लें. पाउडर के बाद आपको इसकी 10 इससे कर लेने हैं और रोजाना एक हिस्सा बकरी को खिला देना है. इससे बकरी की भूख बढ़ेगी और बकरी अच्छा से चारा भी खाएगी. बकरी ब्याने वाली है तो यह उपाय नहीं देना चाहिए. देखा जाए तो मार्केट में कई प्रकार के टॉनिक मिलते हैं और लीवर टॉनिक में से आपको लीव-52 एक बकरी को 15 एमएल देना चाहिए.

भूख न लगने ये कारण हो सकते हैं
ध्यान रहे कि बकरी को 15 एमएल से ज्यादा न दें. एक बार में 15 एमएल सुबह शाम 3 से 4 दिन तक लगातार दें. इससे बकरी की भूख बढ़ा सकती है. एक्सपर्ट कहते हैं की बकरियों को भूख बढ़ाने की दवा चुनने से पहले आपको यह भी जानना चाहिए कि उसकी भूख कम होने का क्या कारण है. कई बार भूख ना लगने के कई कारण हो सकते हैं. जैसे बुखार होना, अफरा पेट फूलना, पेट में गैस होना, पेट में कीड़े और बीमारी की वजह आदि. हालांकि हम यहां आपको सजेस्ट कर रहे हैं कि बकरी को कोई भी दवा देने से पहले एक बार पशु चिकित्सक से सलाह जरूर ले लें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: पशुओं को सर्दी से बचाने के लिए शेड में करें ये इंतजाम

नई दिल्ली. दिसंबर का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है. सर्दी और...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: राजस्थान में 700 नए पशु चिकित्सा उपकेन्द्र को मिली मंजूरी, दो साल में हुई रिकॉर्ड नियुक्ति

नई दिल्ली. पशुपालन, डेयरी, गोपालन और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया...

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुओं को शीतलहर से बचाना है तो करें ये काम

नई दिल्ली. ठंड की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में पशुओं की...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
पशुपालनपोल्ट्री

Fodder: सालभर चाहिए पशु के लिए चारा तो इस फसल की करें बुवाई

नई दिल्ली. पशुओं के लिए हरे चारी की समस्या कोई नई बात...