Home डेयरी World of Ice Cream Expo: आइसक्रीम का बिजनेस शुरू करने के लिए नोएडा में मिलेगी पूरी जानकारी
डेयरी

World of Ice Cream Expo: आइसक्रीम का बिजनेस शुरू करने के लिए नोएडा में मिलेगी पूरी जानकारी

dairy sector
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. देश में आइसक्रीम का बाजार 30 हजार करोड़ का हो गया है. अगर आप भी आइसक्रीम का बिजनेस करने का प्लान कर रहे हैं तो ये सेक्टर आपको नई बुलंदियों पर ले जा सकता है. इस बिजनेस में आप अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो फिर देर किस बात की है, उत्तर प्रदेश के नोएडा में 17, 18 और 19 अक्टूबर को होने जा रहे वर्ल्ड ऑफ आइसक्रीम एक्सपो 2024 में शिरकत करिए और कैसे इस सेक्टर में कामयाबी हासिल करना है इसकी जानकारी कर लीजिए. इस एक्सपो में आपको आइसक्रीम बनाने का तरीका, मशीनरी से लेकर चम्मच और डिब्बा बनाने जैसी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिलेगी.

वर्ल्ड ऑफ आइसक्रीम एक्सपो 2024 से जुड़े अमित वर्मा और आलोक सरन ने लाइव स्टक एनिमल न्यूज को बताया कि एक्सपो की खासियत ये है कि इसमें आइसक्रीम बनाने वाली बड़ी कंपनियां शिरकत कर रही हैं. इसमें आइसक्रीम कोन का मोल्ड बनाने वाली कंपनी, चम्मच बनाने वाली कंपनी, रॉ मेटेरियल बनाने वाली कंपनी, आइसक्रीम पैक करने वाली कंपनी, प्रिंटिंग करने वाली कंपनी के लोग आएंगे. वहीं आइसक्रीम बनाने में किस तरह की मशीन का इस्तेमाल होता है, उसे बनाने वाली कंपनियां भी अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ एक्सपो का हिस्सा बनेंगी.

क्वालिटी बढ़ाने से बढ़ेगी इनकम
अमित वर्मा ने बताया कि हमारे देश की ज्यादातर आबादी रूरल एरिया में रहती है और वहां का बाजार भी बहुत बड़ा है. रूरल एरिया में इस सेक्टर से जुड़े लोग अगर अपनी क्वालिटी को और बेहतर कर लें तो फिर वो अपनी इनकम को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि वो नई-नई टेक्नोलॉजी को जानें और उसी हिसाब से आइसक्रीम को तैयार करें. ​जब ग्रामीणों को क्वालिटी आइसक्रीम सस्ते में मिलेगी तो फिर वो ब्रांड की ओर रुख नहीं करेंगे. ऐसे भी ब्रांडेड कंपनियों की पकड़ अभी भी रूरल एरिया में इतनी मजबूत नहीं है, ऐसे में छोटे व्यापारी इसका फायदा उठाकर अपनी पकड़ और मजबूत कर सकते हैं और इसका सीधा फायदा उन्हें मिलेगा.

15 राज्यों से आ रहे आइसक्रीम ग्रुप
आलोक सरन ने बताया कि रूरल एरिया के लोगों की ये समस्या है कि अगर वो बिजनेस शुरू करना चाहें तो कैसे करें? ऐसे में ये एक्सपो उनकी मदद करेगा. एक छत के नीचे उन्हें आइसक्रीम बिजनेस शुरू करने की हर एक जानकारी मिलेगी. छोटे बिजनेसमैन के सवालों के जवाब एक्सपर्ट देंगे. इसके साथ ही जो जानकारी उन्हें नहीं है वो भी दी जाएगी. 15 राज्यों के आइसक्रीम ग्रुप के लोग एक्सपो में शिरकत करने के लिए आ रहे हैं. इसमें अमूल, क्रीमबेल, वाडीलाल, मदर डेयरी समेत तमाम बड़ी कंपनियों के लोग शामिल होंगे. जिनसे आप आइसक्रीम बनाने की जानकारी के साथ-साथ कैसे अपना बिजनेस बढ़ाएं इसकी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk Production: पशु का कुछ ही दिनों में बढ़ाएं दो लीटर से ज्यादा दूध, तरीका बिल्कुल आसान है

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले हर डेयरी किसान की ये कोशिश...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
डेयरी

Dairy Animal: पशु की अच्छी सेहत से मिलता है बेहतर उत्पादन, आसान तरीकों से सेहत रखें सही

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का पूरा ​का पूरा बिजनेस पशु के दूध...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
डेयरी

Dairy: पशुपालकों के घर-घर जाकर दूध उत्पादन बढ़ाने की दी जा रही है टिप्स

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार राज्य को मिल्क कैपिटल बनाना चाहती है....