Home डेयरी Adulterated Milk: आप खुद कर सकते हैं मिलावटी दूध की पहचान, यहां पढ़ें इसका तरीका
डेयरी

Adulterated Milk: आप खुद कर सकते हैं मिलावटी दूध की पहचान, यहां पढ़ें इसका तरीका

live stock animal news
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. देश में मिलावटी दूध का बड़ा रैकेट है. असली के नाम पर नकली दूध बेचकर लोग अपनी जेबे भर रहे हैं और आम जनता को बीमार कर रहे हैं. आम लोगों के बस की बात भी नहीं है कि दूध के मिलावटी होने की पहचान कर सकें. खैर, किसी भी पशु के दूध की जांच करने का अपना-अपना तरीका होता है, लेकिन एक पशु का दूध ऐसा भी होता है​ जिसके ऊपर जमी मलाई इस बात की ओर इशारा करती है कि दूध में मिलावट है. दरअसल, बकरी के दूध के साथ उल्टा सिस्टम है. उसमें मिलावट की गई तो उसमें मलाई जम जाएगी.

जबकि गाय-भैंस के दूध को गर्म करते हुए अगर मलाई कम जमती है तो माना जाता है कि दूध में मिलावट है. केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (सीआईआरजी), मथुरा के डायरेक्टर मनीष कुमार चेटली कहते हैं कि बकरी के दूध में से एक अलग ही तरह की स्मेल आती है जो इसकी बड़ी पहचान है.

मिलावट को पकड़ना है मुश्किल
एक मसला ये भी है कि बकरी के दूध में से आने वाली खास तरह की स्मेल के चलते ही बहुत सारे लोग इसे नहीं पीते हैं. जबकि ये कई बीमारियों के लिए मुफीद है. बीमारी के समय में पीने के लिए बाजार में फ्लेवर्ड मिल्क भी मिलता है. जिस वजह से उस खास तरह की स्मेल से भी दूध की मिलावट को नहीं पकड़ा जा सकता है. बरबरी नस्ल की बकरियों का ब्रीडिंग सेंटर चलाने वाले राशिद उल हक बताते हैं कि देश में आनलाइन बकरी का पाश्चराइज्ड दूध 200 ग्राम की बंद बोतल में 35 से 40 रुपये तक बेचा जा रहा है. कहा कि अभी अमूल, मदर डेयरी समेत और बड़ी कंपनियों ने बकरी के दूध कारोबार में अभी कदम नहीं रखा है, जिस दिन ऐसा हुआ तो इस दूध की डिमांड बढ़ जाएगी.

बकरी का दूध है मुफीद
वहीं गुरू अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी, लुधियाना के वाइस चांसलर डॉ. इन्द्रजीत सिंह इस संबंध में कहते हैं कि डॉक्टर भी दवा के रूप में बकरी का दूध पीने की सलाह मरीजों को देते हैं. बकरी के चरने की व्यवस्था को देखकर इसके दूध को ऑर्गेनिक भी कहा जा सकता है. वहीं राजस्थान के बकरी पालक शफीक खान कहते हैं कि खासतौर पर बकरी के दूध में मिलावट डेंगू के मरीज के बढ़ने पर ज्यादा हो जाती है. जब हर तरफ डेंगू फैला होता है तो बकरी के दूध को अमृत समझा जाता है. ऐसे मौके पर बहुत सारे लोग बकरी के दूध में गाय का दूध मिलाकर बेचने लगते हैं. क्योंकि गाय और बकरी के दूध में कई चीजों को लेकर समानताएं होती हैं. इसलिए पता करना आसान नहीं होता है कि दूध में मिलावट है या नहीं.

ऐसे करें मिलावट की पहचान
मिलावटी दूध के बारे में सीआईआरजी के डायरेक्टर मनीष कुमार चेटली कहते हैं कि देसी तरीके से मलाई और दूध की खास स्मेल से मिलावट की पहचान की ही जा सकती है. जल्द ही साइंटीफिक किट से भी बकरी के दूध की पहचान हो सकती है. दरअसल, सीआईआरजी किट को बनाने का काम कर रहा है. डायरेक्टर का कहना है कि जल्द ही टेक्नोजलॉजी किसी प्राइवेट कंपनी को ट्रांसफर की जाएगी. जिसके बाद किट बाजार में आ जाएगी. ऐसे में आम लोग भी इसका इस्तेमाल करके बकरी के दूध की जांच कर सकते हें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...