Home पशुपालन Yuvan Agro Farm: केंद्रीय मंत्री ने क्यों किया गोट फार्म का उद्घाटन, किन खूबियों ने उन्हें किया प्रभावित, जानें यहां
पशुपालन

Yuvan Agro Farm: केंद्रीय मंत्री ने क्यों किया गोट फार्म का उद्घाटन, किन खूबियों ने उन्हें किया प्रभावित, जानें यहां

डीके सिंह ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए यहां 5-स्टार गेस्ट हाउस भी बनाया गया है. युवान एग्रो फार्म को ISO 9001:2015 प्रमाणन और इंटरनेशनल गोट एसोसिएशन (IGA) से मान्यता प्राप्त है. इस दौरान अभिनेता रजा मुराद और डॉक्टर पार्थ बघेल भी मौजूद थे.
गोट फार्मिंग में मंत्री एसपी सिंह बघेल और डीके सिंह।

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहाबाद रोड स्थित युवान एग्रो फार्म शायद देश का पहला बकरी फार्म होगा, जिसका उद्घाटन किसी केंद्रीय मंत्री ने किया है. दरअसल, पिछले महीने ही खोले गए इस फॉर्म का उद्घाटन भारत के मत्स्य पालन पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया था. इस दौरान उन्होंने इस गोट फॉर्म को खूब निहारा और इसकी तमाम खूबियां के बारे में संचालक डीके सिंह से बातचीत की. जब उन्हें बकरी फार्म की तमाम खूबियों की जानकारी मिली तो वह बेहद ही खुश नजर आए और इस प्रयास की सराहना करने से खुद को रोक नहीं सके.

एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम कर रही है, जिसके लिए किसानों की मदद भी की जा रही है. इस तरह के गोट फॉर्म को खोलकर न सिर्फ खुद कमाई की जा सकती है, बल्कि दूसरों को रोजगार भी दिया जा सकता है. युवान एग्रो फार्म से किसान जुड़ेंगे और उन्हें इससे फायदा होगा. उनकी इनकम दोगुनी होगी. सरकार भी यही चाहती है.

जल्द बनेगा रिसर्च इंस्टीट्यूट
जब इस बारे में युवान एग्रो फार्म के संचालक डीके सिंह से सवाल किया गया कि पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री ने बकरी फार्म का उद्घाटन किया है तो उन्होंने कहा कि उनकी भी जानकारी में यही है कि पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री ने बकरी फार्म का उद्घाटन किया है. उन्होंने अपने फार्म की खूबियों के बारे में बताते हुए कहा कि युवान एग्रो फार्म 5000 बकरियों का घर है. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश थी कि एक बड़ा और एक मॉडल फॉर्म तैयार किया जाए. जिसे हम बनाने में कामयाब रहे हैं. हम गवर्नमेंट की तरफ से पशुपालन डिपार्मेंट में जितने भी काम हो रहे हैं उसके सहयोगी बनना चाहते हैं. ताकि किसानों को फायदा पहुंचाया जा सके. हम बहुत जल्दी यहां रिसर्च इंस्टीट्यूट भी बनाने जा रहे हैं.

एआई के जरिए ग्रामीणों की बकरियों को करेंगे प्रेग्नेंट
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि आने वाले 2 से 3 सालों में 5000 किसानों को हम फार्म से जोड़ें. हम किसानों की मदद करें. सरकार की ओर से जो पॉलिसीज आ रही है. उसके बारे में किसानों को समझाएं. आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन के जरिए गांव-गांव में जाकर जिन ग्रामीणों बकरियां प्रेग्नेंट नहीं हो रही हैं तो उनकी हेल्प करें और एक नॉमिनल कास्ट पर प्रेगनेंट करें. यही सारी फॉर्म की खूबियां हैं. जिसको देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने युवान एग्रो फार्म से बेहद प्रभावित नजर आए और उन्होंने गोट फार्म का उद्घाटन किया है. डीके सिंह ने कहा कि हम भरोसा दिलाते हैं कि किसानों की हर संभव मदद की जाएगी और उनकी इनकम बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: बत्तीसी बकरी और ब्रज गधे को मिली मान्यता

नई दिल्ली. एक बड़ी वैज्ञानिक और संस्थागत उपलब्धि के तौर पर, मथुरा...

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए 505 करोड़ रुपए की सरकार ने की व्यवस्था

नई दिल्ली. भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की धूरी माने जाने वाले...

पशुपालन

Animal Husbandry: 16 नई देशी नस्लों को मिली मान्यता, पशुधन और कुत्तों की नस्लों का रजिस्ट्रेशन हुआ

नई दिल्ली. भारत की समृद्ध पशु आनुवंशिक विविधता की पहचान और संरक्षण...

पशुपालन

GADVASU: वेट यूनिवर्सिटी ने साइंटिफिक डॉग फीड बनाने को MoU साइन किया

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना और...