Home डेयरी Dairy: ये हैं सबसे ज्यादा दूध देने वाली 5 अलग-अलग नस्ल की बकरियां, पालने पर होगी मोटी कमाई
डेयरी

Dairy: ये हैं सबसे ज्यादा दूध देने वाली 5 अलग-अलग नस्ल की बकरियां, पालने पर होगी मोटी कमाई

dairy goats
बकरियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. भारत में बकरी पालन का व्यवसाय अब तेजी के साथ बढ़ता चला जा रहा है क्योंकि एक ऐसा व्यवसाय है, जो कम लागत में अधिक मुनाफा दे रहा है. गरीब वर्ग के लोगों के लिए भी बकरी पालन का व्यवसाय आय का मुख्य साधन बनता जा रहा है. यही वजह है कि सरकारें भी गरीबों और बेरोजगारों को बकरी पालन को लेकर लोन देने तक की व्यवस्था कर रही हैं. ताकि गरीब परिवार और बेरोजगार लोग इससे अपनी आजीविका चला सकें. यदि आप भी बकरी पालन करने की इच्छा रखते हैं तो आपको यह मालूम होना चाहिए कि कौन सी बकरी ज्यादा मुनाफा देने वाली होती है. यहां आपको हम पांच बकरी के बारे में बता रहे हैं जो ज्यादा दूध उत्पादन करती है.

जखराना बकरी
जखराना बकरी की नस्ल दूध देने के मामले में सभी राज्यों में अव्वल मानी जाती है. जखराना बकरी का पालन हरियाणा राज्य के निकट जिलों के गांव में किया जाता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह बकरी प्रतिदिन 2.5 लीटर से 3 लीटर तक दूध दे देती है. यही वजह है कि अन्य राज्यों के लोगों ने भी बकरी पालन के तौर पर जखराना बकरी को पालन शुरू कर दिया है. जखराना बकरी को अगर सही से पाला जाए तो 1 दिन में अधिकतम 5 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है.

जमुनापारी बकरी
जमुनापारी बकरी भारत में सबसे प्रसिद्ध डेरी बकरी की नस्ल मानी जाती है. या नस्ल उत्तर प्रदेश के जमुना नदी के किनारे विकसित हुई है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जमुनापारी बकरियां आमतौर पर गहरे भूरे रंग की होती हैं और उसके लंबे पतले सींग होते हैं. यह बकरियां दूध देने के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती हैं.​ प्रतिदिन 2 से 3 लीटर दूध देने में यह सक्षम होती हैं और यह भी बकरी अधिकतम 5 लीटर दूध दे सकती है.

बरबरी बकरी
बरबरी बकरी एक मध्यम आकार की बकरी है, जो उत्तरी अफ्रीका और दक्षिण पश्चिम एशिया की मूल निवासी बताई जाती है. इस बकरी का वजन 25 से 35 किलोग्राम और बकरे का वजन 35 से 45 की ग्राम होता है. अब रही दूध उत्पादन की बात तो या बकरी प्रतिदिन 1 से 2 लीटर दूध देती है. दूध का स्वाद हल्का और खुशबूदार होता है. इसलिए इसे लोग पीना पसंद करते हैं. वही अधिकतम यह बकरी तीन लीटर तक दूध दे सकती है.

बीटल बकरी
बीटल बकरी की नस्ल पंजाब की गुरदासपुर फिरोजबाद और अमृतसर क्षेत्र में पाई जाती है. यह बकरी 12 से 18 महीने पर पहली बार बच्चों को जन्म देती है. बकरी का वजन 50 से 70 किलोग्राम होता है. यह बकरी एक दिन में 1.5 से 4 लीटर तक दूध देती है. भारत में बीटल बकरी की कीमत 9 हजार से 25 हजार रुपये तक है. ये बकरी भी एक दिम में अधिकतम 5 लीटर तक दूध दे सकती है.

सिरोही बकरी
सिरोही बकरी भारत की एक और प्रसिद्ध डेरी बकरी की नस्ल है. इस नस्ल की बकरियां एक दिन में औसतन 2 से 3 लीटर तक दूध देती हैं. अधिकतम 5 लीटर दूध यह बकरियां दे सकती हैं. इसका दूध उच्च गुणवत्ता वाला होता है. इसमें वसा, प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है. इसके दोष का उपयोग करके दही, पनीर और डेरी के तमाम उत्पाद बनाया जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

milk production
डेयरी

NDDB: इस लाल पेस्ट को तैयार कर, मस्टाइटिस का करें इलाज, एनडीडीबी ने बताया आसान तरीका

नई दिल्ली. पशुओं में मस्टाइटिस की वजह से दूध उत्पादन में कमी...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy Animal News: पशुओं को ठंड से बचाने और दूध उत्पादन बनाए रखने के लिए करें ये काम

नई दिल्ली. ठंड के महीने में डेयरी पशुओं का दूध उत्पादन घट...

डेयरी

Dairy: असम और एनडीडीबी आगे भी साथ मिलकर करेंगे कई काम, ​पढ़ें यहां

नई दिल्ली. असम के गवर्नर के ओएसडी प्रोफेसर बेचन लाल और कमिश्नर...

डेयरी

NDDB: अलवर में बन सकता है डेयरी कॉम्प्लेक्स, जानें यहां क्या होंगी सुविधाएं

नई दिल्ली. राजस्थान के अलवर में सब्सिडियरी कंपनियों की तरफ से शुरू...