Home मछली पालन Fish Farming: चितकुल झील में करीब 10 टन मछलियां मरी मिलीं, जानें क्या है वजह
मछली पालन

Fish Farming: चितकुल झील में करीब 10 टन मछलियां मरी मिलीं, जानें क्या है वजह

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछलियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. तेलंगाना के पटनचेरू मंडल के चितकुल झील में बुधवार को एक बड़ी घटना हुई. यहां पाली जा रहीं करीब 10 टन मछलियों की मौत होने की बात सामने आई है. मछलियां मरकर झील पर उतरा गईं तो सभी को इसकी जानकारी हुई. मछुआरों ने इसकी जानकारी स्थानीय मत्स्य अधिकारियों को दी तो उन्होंने शुरुआती जांच की और कहा कि हो सकता है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण मछलियों की मौत हुई हो, लेकिन स्पष्ट कारण जांच के बाद ही पता लग सकता है. वहीं एक साथ इतनी ज्यादा संख्या में मछली मर जाने की वजह से मछुआरों के माथे पर चिंता की लकीर खिंच गई है.

मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पटनचेरु मंडल के चितकुल झील में पानी के प्रदूषण के कारण बड़ी संख्या में मछलियाँ मृत पाई गईं हैं. अधिकारियों ने तो ये नहीं बताया कि कितनी संख्या और वजन में मछलियों की मौत हुई है लेकिन स्थानीय मछुआरों ने दावा किया कि लगभग 10 टन मछलियाँ मर गईं हैं. मछुआरों का कहना है कि सरकार उनकी मदद करे. क्योंकि मछलियों की मौत होने से उन्हें इसका नुकसान उठाना पड़ेगा.

1.5 टन छोड़ी गई थी मछलियां
गौरतलब है कि मत्स्य विभाग ने 2023 में पिछले दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान झील में 1.5 लाख मछलियां छोड़ी थीं. बुधवार को जब मछलियों की मौत होने लगी तो मछुआरों की शिकायत के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों और मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने झील का दौरा किया था. इस दौरान प्रारंभिक जांच के बाद, पीसीबी के अधिकारियों ने पाया कि घुलित ऑक्सीजन का स्तर सामान्य से कम था. जिससे मछलियों की मौत होने की संभावना अफसरों ने जताई है. हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि वे लैब रिपोर्ट देखने के बाद ही सटीक कारण का पता लगा पाएंगे.

मछुआरों ने मांगी आर्थिक मदद
गौरतलब है कि इस घटना से मछुआरों के सामने परेशानी के बादल छा गए हैं. दरअसल, चितकुल गांव में इस झील पर 100 से अधिक मछुआरे परिवार निर्भर थे. उन मछुआरों की रोजी-रोटी इसी झील से मछली पकड़कर चलती है. वहीं इस घटना के बाद मछुआरों ने सरकार से उनकी आर्थिक मदद करने की मांग की है क्योंकि पानी के प्रदूषण के कारण उनकी आजीविका चली गई है. एक्सपर्ट कहते हैं कि जब भी इस तरह से मछलियों की मौत होती है तो इसका पहला कारण प्रदूषण होता है. प्रदूषण के कारण तालाब में ऑक्सीजन बेहद ही कम हो जाता है. इस वजह से मछलियों की मौत होने लग जाती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

shrimp farming problems
मछली पालन

Fisheries: टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से भीमावरम फिशरीज क्लस्टर होगा मजबूत

नई दिल्ली. नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बिजय...

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fisheries: आंध्र प्रदेश ने 64 लाख टन मछली उत्पादन कर टारगेट किया पूरा

नई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

PMMSY के तहत हरियाणा में फिशरीज सेक्टर हुआ मजबूत

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) एक ऐसी योजना है, जिसके...