Home पशुपालन Animal News: अच्छी क्वालिटी का सीमेन कहां से खरीदें, जानें इस बारे में
पशुपालन

Animal News: अच्छी क्वालिटी का सीमेन कहां से खरीदें, जानें इस बारे में

milk production
अपनी गाय के साथ किसान. live stock animal news

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं के लिए अच्छी क्वालिटी का सीमेन लेना बेहद ही जरूरी है. अच्छी क्वालिटी का सीमेन लेने का सीधा मतलब है कि इससे गर्भधारण की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुपालन में हमेशा ही ज्यादा दूध देने वाले पशुओं को अहमियत दी जाती है लेकिन ये पशुओं की क्वालिटी वाले सीमेंट से ही पैदा कराए जा सकते हैं. अच्छी क्वालिटी के सीमेन के साथ ही स्वस्थ शुक्राणु स्पर्म होने से भ्रूण के अनुवांशिक कमियों की संभावना बेहद ही कम हो जाती है. जिसकी वजह से पशु जिस बच्चे को जन्म देते हैं, वह हैल्दी रहता है और आगे चलकर बेहतर प्रदर्शन करता है.

एक्सपर्ट तो यहां तक कहते हैं कि अच्छी क्वालिटी वाले सीमेन के इस्तेमाल से दूध उत्पादन में वृद्धि होती है. क्योंकि इससे बेहतर अनुवांशिक गुणों वाले पशु पैदा होते हैं. अच्छी गुणवत्ता वाले सीमेन का उपयोग करके पशुपालक अधिक दूध देने वाली गाय और भैंसों का उत्पादन कर सकते हैं. जिससे उनकी आय में वृद्धि होती है. क्योंकि उच्च गुणवत्ता वाले सीमन से पैदा हुए पशुओं में दूध उत्पादन करने की क्षमता ज्यादा होती है. जिससे पशुपालक भाइयों को ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका जाता है.

अच्छी क्वालिटी के पैदा होंगे पशु
अभी तक हमने इस आर्टिकल में आपको अच्छी क्वालिटी के सीमेन के बारे में जानकारी दी है लेकिन अच्छी क्वालिटी का सीमेन कहां से मिलेगा यह जानना भी बेहद ही जरूरी है. इसके लिए आप पशुपालन विभाग या फिर सरकारी संस्थान से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा किसी कुछ निजी कंपनियों से भी अच्छी गुणवत्ता का सीमेन ले सकते हैं. क्योंकि निजी कंपनियां अच्छी क्वालिटी वाला सीमेन उपलब्ध करवाती हैं. ऑनलाइन पोर्टल पशुधन और फ्रोजन सीमेन खरीदने एक का अच्छा माध्यम है. जिससे आप अच्छी क्वालिटी के साथ अच्छे गुणों वाले पशुओं को पैदा करा सकते हैं और फिर बाद में इससे फायदा उठा सकते हैं.

यहां से भी खरीदें सीमेन
पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान के लिए उच्च गुणवत्ता वाला सीमेन लेने के लए आप बिहार में जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत कृत्रिम गर्भाधान केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं. वहीं पूर्णिया में अच्छी क्वालिटी के सीमेन स्टेशन की स्थापना की गयी है जहां से सभी कृत्रिम गर्भाधान केन्द्रों को उच्च गुणवत्ता वाला वीर्य उपलब्ध कराया जा रहा है. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से भी आप सीमेन ले सकते हैं. वहीं राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो से और स्वीकृत प्रजनन फार्म से भी सीमेन ले सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...