Home मछली पालन Fish Farming: इस तरह करें मछली पालन 16 दिनों में तैयार हो जाएगी फसल, होगी अच्छी कमाई
मछली पालन

Fish Farming: इस तरह करें मछली पालन 16 दिनों में तैयार हो जाएगी फसल, होगी अच्छी कमाई

Animal Husbandry, Fish, Duck Farming, Poultry Farming
रूपेश कुमार का तालाब

नई दिल्ली. तालाब में मछली पालन करके अच्छी खासी कमाई की जा सकती है. अगर आप भी इस तरह करें मछली पालन कमाई करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है. क्योंकि एक एकड़ तालाब में मछली पालन करके आपको 5 से 6 लाख रुपए तक की कमाई हो सकती है. ग्रामीण इलाकों में किसान अगर कृषि के साथ-साथ मछली पालन करें तो उनकी आय दोगुनी हो सकती है. ऐसे में सरकार भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है कि वह मछली पालन करके अपनी इनकम को डबल कर लें. जिसके लिए सरकार सब्सिडी आदि की व्यवस्था भी करती है. हालांकि मछली पालन से जुड़ी कुछ बातों को जानना आपके लिए बेहद है तभी इसमें फायदा होगा.

आप की जानकारी के लिए बता दें कि वैसे तालाब जो काफी छोटे हों 10 से 25 डेसिमल के होते हैं, उसमें पानी ज्यादा दिनों तक नहीं रहता है. उसमें बड़ी मछली का उत्पादन नहीं हो सकता है, लेकिन जीरा मछली जिसे मछली बीज भी कहा जाता है. उत्पादन किया जा सकता है तो इससे भी आपको आमदनी हो सकती है. किसान 25 डेसिमल के तालाब में एक बार यानी 15 से 20 दिनों में पांच हजार रुपये 16 दिन में कमा सकते हैं. जबकि 1 साल में तीन से चार बार फसल तैयार करके 15 से 20 हजार रुपये तक कमा सकते हैं. आमतौर पर मछली बीच की काफी कमी होती है. बहुत सारे तालाब बीज की कमी के कारण मछली पालन के उपयोग में नहीं आ पाते हैं.

कितना बीज डालना चाहिए
अगर आप भी मछली बीज का उत्पादन करना चाहते हैं तो स्पॉन छोड़ने के सात दिन पहले गोबर जो कच्चा या सड़ा हुआ हो 200 किलोग्राम एक एकड़ में डाल सकते हैं. 7 दिन पहले आप इस तालाब में चूना 100 किलोग्राम डाल सकते हैं. स्पॉन छोड़ने के 1 दिन पहले डीजल या साबुन का घोल 20 लीटर प्रति एकड़ डाला जा सकता है, जिससे उत्पादन में आसानी मिलती है. स्पॉन छोड़ने के समय सुबह या शाम में किसी एक प्रजाति की मछलियां या मिश्रित भी ले सकते हैं, जिनकी संख्या 10 लाख प्रति एकड़ होनी चाहिए.

सुबह और शाम में निकाले स्पॉन
स्पॉन छोड़ने के 1 दिन बाद पूरक आहार जरूर डालें. इसमें सरसों की खली और चावल की भूसी पीसकर बराबर अनुपात में डाल सकते हैं. इसे 6 किलोग्राम प्रति एकड़ आधा सुबह और आधा शाम में डाला जा सकता है. स्पॉन छोड़ने के 6 दिन बाद 12 किलोग्राम प्रति एकड़ आधा सुबह और आधा शाम में एक बार फिर से सरसों की खली और चावल की भूसी पीसकर बराबर अनुपात में डालना चाहिए. वहीं स्पॉन छोड़ने के 11 दिन से 15 दिन तक 18 किलोग्राम प्रति एकड़ सुबह-शाम तीसरी बार सरसों की खली और चावल की भूसी पीसकर डालना होता है. जबकि 16वें दिन से जीरा निकाल कर बेचना शुरू करें. इसे सुबह और शाम में निकालना ज्यादा फायदेमंद होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

shrimp farming problems
मछली पालन

Fisheries: टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से भीमावरम फिशरीज क्लस्टर होगा मजबूत

नई दिल्ली. नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बिजय...

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fisheries: आंध्र प्रदेश ने 64 लाख टन मछली उत्पादन कर टारगेट किया पूरा

नई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

PMMSY के तहत हरियाणा में फिशरीज सेक्टर हुआ मजबूत

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) एक ऐसी योजना है, जिसके...