Home सरकारी स्की‍म Sheep Farming: सिर्फ 17 हजार रुपये में शुरू करें भेड़ पालन, बाकी का पैसा देगी आपको UP सरकार
सरकारी स्की‍म

Sheep Farming: सिर्फ 17 हजार रुपये में शुरू करें भेड़ पालन, बाकी का पैसा देगी आपको UP सरकार

muzaffarnagari sheep weight
मुजफ्फरनगरी भेड़ की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन का बढ़ावा देने के लिए सरकारें लगातार कोशिश कर रही हैं. सरकार चाहती है कि किसान पशुपालन में हाथ अजामाएं ताकि उनकी इनकम डबल हो जाए. इससे कृषि के अलावा उनके पास आय का एक और जरिया बन जाएगा. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश की किसानों के लिए भेड़ पालन योजना की शुरुआत की है. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में इस योजना को लागू किया जा रहा है. ताकि किसान भेड़ पालन करके अपनी इनकम को बढ़ा सकें. बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत 90 फीसदी खर्च सरकार पशुपालकों को देगी. सिर्फ 10 फीसदी ही खर्च पशुपालक को वहन करना होगा.

अगर आ भी भेड़ पालन करना चाहते हैं तो सरकार से मदद लेकर काम शुरू कर सकते हैं. इस योजना के तहत पशुपालक को 20 मादा और एक नर भेड़ का पालन करना होगा. जिसके लिए सरकार 1 लाख 53 हजार रुपये की सब्सिडी देगी. वही योजना का फायदा उठाने के लिए 5 साल का एग्रीमेंट भी करना होगा.

1 लाख 53 हजार रुपये देना होगा
अगर पशुपालक इस योजना से जुड़ते हैं तो उन्हें अच्छा मुनाफा होगा. भेड़ पालन करने पर जब चाहें भेड़ को बेचकर पैसा कमाई कर सकते हैं. भेड़ का मीट भी बेचकर अच्छी कमाई की जा सकती है. वहीं भेड़ का गोबर भी अच्छा उर्वरक माना जाता है. इसे भी बेचकर कमाई होती है. जबकि भेड़ के ऊन से भी कमाई की जा सकती है. एक भेड़ की कीमत 5 से 10 हजार रुपये के बीच होती है. योजना योजना के बारे में जान लें कि इसमें 1 लाख 70 हजार रुपए का कुल खर्च आएगा. जिसमें से किसानों को अपने पास से सिर्फ 17 हजार रुपये लगाने होंगे. इसके अलावा बाकी का बचा पैसा यानी 1 लाख 53 हजार रुपये सरकार खुद किसानों को देगी. सरकार की ओर से कहा गया है कि जो भी भेड़ पालन करना चाहता है तो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है.

इस तरह करें आवेदन
योजना के तहत भेड़ पालन करने के लिए पशुपालन विभाग से एक फॉर्म मिलेगा. उसे भरकर अपना आधार कार्ड बैंक पासबुक लगानी होगी. वहीं गांव के प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी सचिव से सत्यापन भी करना जरूरी है. इसके बाद फॉर्म को पशुपालन विभाग में जमा करना होगा. सरकार ने इस योजना के लिए सिर्फ एक मानक रखा है, जिसमें 20 मादा और एक नर भेड़ पालना जरूरी है. सरकार की ओर से बताया गया है कि यूपी के जिले के किसान इस योजना का फायदा ले सकते हैं. जांच के बाद किसानों को भेड़ पालन योजना का फायदा दिया जाएगा. इसके लिए ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का फायदा उठाकर बन गए बड़े डेयरी कारोबारी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम...

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: हरियाणा में फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए 760 करोड़ का हुआ निवेश

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत हरियाणा ने उल्लेखनीय...