Home मछली पालन Fish Farming: ठंड से मछली पालन में होने वाले नुकसान को कैसे रोकें, यहां पढ़ें एक्सपर्ट की 10 टिप्स
मछली पालन

Fish Farming: ठंड से मछली पालन में होने वाले नुकसान को कैसे रोकें, यहां पढ़ें एक्सपर्ट की 10 टिप्स

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
तालाब में मछली.

नई दिल्ली. ठंड का मौसम मछली पालन के लिए मुश्किल भरा होता है. ठंड में मछलियों को बेहद ही दिक्कत होती है. इस मौसम में मछली पालन में हर वक्त नुकसान का खतरा बना रहता है. क्योंकि कई मछलियां ठंड में सुस्त पड़ जाती हैं और वह फीड भी नहीं खाती हैं. इसके चलते उनमें मृत्युदर दिखाई देती है. वहीं ऑक्सीजन की कमी की वजह से भी तालाब के अंदर मछलियां मर जाती हैं. ऐसे में यह जरूरी होता है कि उनमें मृत्युदर को रोका जाए, ताकि मछली पालन में ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके.

मछली पालक भाई अगर एक एकड़ के तालाब में मछली पालन करते हैं तो इससे उन्हें 20 से 25 क्विंटल मछली हासिल होती है. वहीं 5 से 6 लाख रुपए तक की कमाई उन्हें होती है, लेकिन ठंड में सही तरह से मछलियों का ख्याल न रखा जाए तो मछलियों का उत्पादन तालाब से कम होगा. इस वजह से मुनाफा भी कम होगा. यही वजह है कि एक्सपर्ट मछलियों की ठंड में ज्यादा देखभाल करने की सलाह देते हैं. आईए जानते हैं कि एक्सपर्ट ने इस संबंध में क्या कहा है.

यहां पढ़ें ठंड के टिप्स
मछली पालक पीएच मान के आधार पर एक हेक्टेयर के तालाब में 300 किलोग्राम चूने का इस्तेमाल करें.

सर्दियों के अंदर हर 15 दिन के अंदर तालाब में जाल चलाकर मछलियों की जांच करते की जानी चाहिए.

मछलियों को हाथ में लेकर देखना चाहिए. इससे उनकी बीमारी का पता चलता है. अगर बीमार हैं तो इलाज किया जाता है.

मछलियों के फीड का खास ख्याल रखना पड़ता है. क्योंकि ठंड मछलियों की हैल्थ पर भी असर डालती है.

ठंड के दौरान मछलियों को कम भोजन देना चाहिए. क्योंकि ठंड में मछलियां कम गतिविधि करती हैं.

मछलियों का भोजन 100 से 200 भिगोकर गेंद की तरह से गोला बनाकर किसी एक ट्रे फीड देना चाहिए.

फीड देने के लिए एक बोरी में फीड को रख लें और गर्म रॉड से उसमें छेद कर दें. उसे तालाब के किनारे रख दें.

मछलियों वहां पर जाकर भोजन कर लेंगी. इस विधि का फायदा यह होता है मछलियां उतना ही भोजन करती हैं जितना उन्हें जरूरत होती है.

तालाब में ताजा पानी भी डालते रहना चाहिए और पुराने पानी को एक चौथाई उससे कम निकलते रहें.

तालाब में आक्सीजन बढ़ाने के लिए एयरेटर प्रतिदिन एक से दो घंटे तक जरूर चलाएं. इससे मछलियों को दिक्कतें नहीं होंगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fisheries: मछली पालन में छोटी सी गलती पूरे कल्चर कर देती है खराब

नई दिल्ली. फिश एक्सपर्ट का मानना है कि मछली पालन एक ऐसा...

मछली के तालाब में चूना पोषक तत्व होता है, ये कैल्शियम उपलब्ध कराने के साथ जल की अम्लीयता को कंट्रोल करता है.
मछली पालन

Fish Farming: मछली के बच्चों की ग्रोथ के लिए पहले दिन पौष्टिक फीड खिलाना है जरूरी

नई दिल्ली. मछली पालन में भी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना पड़ता...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: 39 हजार करोड़ खर्च करके फिशरीज सेक्टर को सरकार ने बनाया मजबूत

नई दिल्ली. भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है....