Home मछली पालन Fish Farming: एक साल में तीन बार मछली की फसल लेने के लिए तालाब में कौन सा बीज डालें, जानें यहां
मछली पालन

Fish Farming: एक साल में तीन बार मछली की फसल लेने के लिए तालाब में कौन सा बीज डालें, जानें यहां

fish farming in pond
तालाब में मछलियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. हर मछली पालक भाइयों का ये सपना होता है कि उनकी मछलियां जल्द से जल्द 1 किलो साइज की हो जाएं. ताकि उन्हें आसानी से बेचा जा सके और मुनाफा बढ़िया लिया जा सके लेकिन ऐसा होगा ही यह कहना पूरा सच नहीं है. बहुत से मछली पालक तालाब में मछलियों के बीज को डालते हैं और सालों तक पालते हैं फिर भी उन्हें उम्मीद के मुताबिक इस काम में फायदा नहीं मिलता है. कोई चारा डालने में कमी कर जाता है तो कोई पानी की मैनेजमेंट में कमी कर जाता है. जिसकी वजह से भी उन्हें उम्मीद के मुताबिक उत्पादन नहीं मिल पाता है. जिससे मछली पालन के काम में नुकसान होता है. इस वजह से बहुत से मछली पालक मछली पालन का काम करना ही बंद कर देते हैं.

सोचने वाली बात यह है कि जब बड़े मछली किसान फिश फार्मिंग से अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं तो छोटे पैमाने पर फिश फार्मिंग करने वाले किसान क्यों नहीं कमा सकते हैं. हालांकि मछली पालन के लिए आपको यह पता होना जरूरी है कि किस प्रजाति की मछली की फार्मिंग करें. जिसका साइज आपकी उम्मीदों के मुताबिक 1 किलो का हो जाए. आमतौर पर किसानों को ऐसी मछलियों का बीज का इस्तेमाल करना चाहिए जो जल्दी ग्रोथ करने वाली मछलियां होती हैं. इससे मुनाफा अच्छा मिलेगा लेकिन दिक्कत यह है कि मार्केट में कई तरह के बीच मिलते हैं. जैसे स्पान, फ्राई और फिंगरलिंग आदि. इसमें से आपके लिए सही बीजों का सही चुनाव करना बेहद ही जरूरी है.

कैटफिश मछली की होती है जल्दी ग्रोथ
अगर बीजों का सही चयन न किया जाए तो किसान भाइयों को नुकसान हो सकता है और उनका पैसा और समय दोनों खराब हो सकता है. अगर आप मछली पालन में तेजी से ग्रोथ और बढ़िया मुनाफा कमाना चाहते हैं तो कैटफिश मछलियां आपके लिए सबसे सही चुनाव हो सकती हैं. इनकी खासियत यह होती है कि इनका सही तरीके से पालन किया जाए तो यह बेहद तेजी से वजन हासिल करती हैं. वहीं पंगेसियस मछली भी तेजी से वजन हासिल कर लेती है. यदि तालाब में 500 लाइन डाला है तो इसे 1 किलो तक पहुंचने में 9 से 10 महीने लगेंगे, लेकिन 300 लाइन का बीज डालते हैं यही मछली 8 महीने में 1 किलो की हो जाती है.

अच्छी क्वालिटी का बीज खरीदें
यदि आपको 6 महीने में ही मार्केट साइज मछली चाहिए तो 100 लाइन का बीज चुनना चाहिए. क्योंकि यह बीज में 6 महीने में 1 किलो वजन हासिल कर लेगा लेकिन जो किसान सबसे तेजी से मुनाफा कमाना चाहते हैं वो 100 ग्राम का बीज डालें. क्योंकि इसका सिर्फ तीन से चार महीने में ही 1 किलो का हो जाता है. यानी साल में तीन बार हार्वेस्टिंग की जा सकती है. अब आपको समझ में आ गया होगा कि बीज का सही सेलेक्शन कितना जरूरी है. याद रखें कि कभी भी सस्ता बीज न खरीदें. बाद में पछताना पड़ सकता है. हमेशा ही भरोसे के लोगों से अच्छी क्वालिटी के बीज खरीदना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...

1.2 million fisher households nationwide bringing in real-time validation.
मछली पालन

Fisheries News: मछुआरों की इनकम बढ़ाने के लिए 130 करोड़ जारी, शैक्षिक मदद भी मिलेगी

नई दिल्ली. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री श्री एन. रंगासामी ने फिशरीज सेक्टर से...

मछली पालन

Fish Farming: फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार खर्च करेगी 195 करोड़ रुपए

नई दिल्ली. बिहार में मछली पालन (Fish Farming) की और इससे बेहतर...