Home पशुपालन Goat Farming: जानिए कैसे करें बकरी के बच्चे की सही देखभाल, खाने की ये ट्रिक बढ़ाएंगी बिजनेस में मुनाफा
पशुपालन

Goat Farming: जानिए कैसे करें बकरी के बच्चे की सही देखभाल, खाने की ये ट्रिक बढ़ाएंगी बिजनेस में मुनाफा

अत्यधिक कमजोर बच्चों के मामले में उन्हें ट्यूब-फीड दिया जाना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. बकरी पालन जरूर एक फायदे का सौदा है लेकिन बकरी में मृत्युदर की वजह से या घाटे का साबित हो सकता है. बकरियां में सबसे ज्यादा मृत्युदर उनके बच्चों में देखी जाती है. इसलिए गोट एक्सपर्ट हमेशा ही बच्चों का खास ख्याल रखने की सलाह बकरी पलकों को देते हैं. क्योंकि सबसे ज्यादा मुनाफा बकरी के बच्चों से ही जुड़ा होता है. बकरी पालकों को ये पता होना चाहिए कि बकरी के बच्चे को कितना भोजन देना चाहिए. नवजात बकरी के बच्चों को पहले दिन में मां के दूध के अलावा कुछ भी नहीं देना चाहिए. क्योंकि मां का दूध उसके लिए पूरी तरह से पौष्टिक होता है और उनकी पाचन क्रिया में मदद करता है.

बकरी पालन में बच्चों और बकरियों की देखरेख से अच्छा मुनाफा लिया जा सकता है. एक बकरी अपने दूध के साथ ही करीब 14 महीने में अच्छे बच्चे देती है. इन बच्चों से आप अपनी इनकम में ग्रोथ कर सकते हैं. बकरी के बच्चे को कैसे अच्छी देखरेख की जरुरत है, जानिए. शुरुआत में बकरी के बच्चे को मां के दूध के अलावा कुछ भी नहीं देना चाहिए. मां का दूध का प्राथमिक आहार होना चाहिए. यह सभी आवश्यक पोषण तत्व प्रदान करता है. इसलिए हमेशा ही मां के दूध को ही बकरी के बच्चे को देना चाहिए.

2 महीने से 3 महीने तकः 2 से 3 महीने की उम्र के बाद आप बकरी के बच्चे को धीरे-धीरे सामान आहार देना शुरू कर सकते हैं. इसमें घास, अनाज, बकरी का चारा शामिल हो सकता है. इसे कम मात्रा में दिया जाना चाहिए और धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं.

3 महीने उससे अधिक के बादः यदि 3 महीने के बाद बकरी के बच्चों को सब तरह का आहार दे सकते हैं. जैसे खाने योग्य गेहूं, मक्का, सोयाबीन, भोजन और विशेष रूप से चारा, इससे उनके विकास और वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी. इसका फायदा आपको मिलेगा.

बकरी के बच्चे को क्या खिलाएंः बकरी के बच्चे को हमेशा नया आहार खिलाना चाहिए. चारे में बकरी के बच्चों को अलफला घास, चारागाह घास, सूखी घास आदि खिलाना चाहिए और दाने में बकरी के बच्चे को अनाज, मक्का, गेहूं और मूंगफली आदि देना चाहिए.

कमजोर बकरी के बच्चे को क्या देंः कमजोर बकरी के बच्चे को संतुलित दाना, चारा एवं अन्य पोषक तत्वों के साथ-साथ नियमित रूप से उचित मात्रा में खनिज लवण देना चाहिए. कमजोर बकरी के बच्चों को कैल्शियम प्रोटीन की दवा भी दी जाए. जिससे बच्चा तंदुरुस्त रहे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...