Home पोल्ट्री World Poultry Day 2025: भारत में तेजी से ग्रोथ कर रहा है पोल्ट्री कारोबार, पढ़ें ये खास रिपोर्ट
पोल्ट्री

World Poultry Day 2025: भारत में तेजी से ग्रोथ कर रहा है पोल्ट्री कारोबार, पढ़ें ये खास रिपोर्ट

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. आज दुनियाभर में वर्ल्ड पोल्ट्री डे मनाया जा रहा है. इस मौके पर आप ये जान लें कि पूरी दुनिया में पोल्ट्री कारोबार तेजी के साथ बढ़ रहा है. जबकि भारत में भी ये ठीक ठाक ग्रोथ हासिल कर रहा है. आंकड़ों के मुताबिक भारत में सिर्फ अकेले अंडा उत्पादन हर साल तीन से साढ़े तीन फीसद की दर से बढ़ रहा है. जबकि पोल्ट्री मीट की भी डिमांड बढ़ रही है. रेडी टू ईट फूड कल्चर और कोरोना के बाद लोगों में आई हैल्थ अवेयरनेस के चलते पोल्ट्री प्रोडक्ट की डिमांड में इजाफा हुआ है. इस वक्त भारत में 75 फीसद लोग नॉनवेज फूड का मजा चखते हैं, उसमें से 52 से फीसदी लोग चिकन खाना पसंद करते हैं.

बात की जाए विश्व में अंडा उत्पादन की तो चीन 61 हजार करोड़, भारत 14 हजार करोड़ अंडे, यूएसए 10 हजार करोड़, इंडोनेशि‍या 612 करोड़ और ब्राजील 5 हजार, 700 करोड़ अंडों का उत्पादन करता है. भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक देश है. जबकि 25 साल पहले साल 2000-01 में देश में करीब 3.5 हजार करोड़ अंडों का उत्पादन होता था. लेकिन अब अंडा उत्पादन के मामले में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है. इसक चलते देश में प्रति व्यक्ति के हिस्से में इस वक्त 103 अंडे आ रहे हैं. जबकि 25 साल पहले साल 2000-01 में देश में प्रति व्यक्ति के हिस्से में 37 अंडे आते थे.

सबसे महंगा बिकता है इस मुर्गी का चिकन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के 5 राज्य ऐसे हैं जहां देश के कुल अंडा उत्पादन का 64.37 फीसद अंडा उत्पादन होता है. देसी के मुकाबले फार्म वाली मुर्गी सालभर में 280 से 315 तक सबसे ज्यादा अंडे देती है. जबकि फार्म वाली मुर्गी का अंडा सबसे सस्ता बाजार में 7 से आठ रुपये का बिकता है. वहीं असील नस्ल की मुर्गी का अंडा सबसे ज्यादा महंगा 100 रुपये तक का बिकता है. इतना ही नहीं कड़कनाथ मुर्गे का चिकन सबसे महंगा 800 से एक हजार रुपये किलो तक बिकता है. दुनिया में सबसे सस्ता अंडा भारत में और सबसे महंगा अंडा स्विजरलैंड में बिकता है. देश में सबसे ज्यादा चिकन खाया जाता है. इसका आंकड़ा 52 फीसद से ज्यादा है.

अंडा-चिकन दोनों है सेहत के लिए अच्छा
पोल्ट्री एक्सपर्ट और न्यूट्रीशियन एक्सपर्ट का कहना है कि अंडा सबसे सस्ता और अच्छा प्रोटीन का सोर्स है. कम से कम और आसान डाइट में अंडे से ज्यादा प्रोटीन किसी और चीज में नहीं मिल सकता है. चलते-फिरते, मेट्रो ट्रेन में या बस में बैठकर आराम से खाए जाने वाला अंडा ही है. मेट्रो सिटी की तेज रफ्तार जिंदगी में सबसे आसानी से मिलने और बनने वाला नाश्ता भी अंडा ही है. अंडे की खपत बढ़ने से जहां लोगों की हैल्थ बनेगी वहीं पोल्ट्री कारोबार भी देश की अर्थव्यवस्था में और ज्यादा योगदान देगा. वहीं मीट से बना प्रोडक्ट भी अब मार्केट में अपनी जगह बना चुका है. रेडी टू ईट के चलते इसकी डिमांड बढ़ी है. वहीं मीट और अंडा दोंनो सेहत के लिए अच्छा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनाली नस्ल से अंडा और मीट दोनों से होती है कमाई

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में अगर सोनाली नस्ल की मुर्गी पालते हैं...

पोल्ट्री

Poultry Disease: प्राकृतिक चीजों से करें मुर्गियों की बीमारी का इलाज, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

नई दिल्ली. अगर आप पोल्ट्री फार्मर हैं और मुर्गियों को महामारी वाली...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...