Home career Job News: UPSC ने सैकड़ों पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें, आवेदन के लिए है बेहद कम समय
career

Job News: UPSC ने सैकड़ों पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें, आवेदन के लिए है बेहद कम समय

यूपीएससी

नई दिल्ली. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है. दरसअल, यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने बेरोजगार युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली है. अगर आप भी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. क्योंकि हो सकता है कि ये मौका आपके लिए आपके कॅरियर बनाने का सुनहरा मौका हो. इस भर्ती में शामिल होकर आप भी सरकारी नौकरी पा जाएं और मोटी सैलरी पाने लगें. अगर सैकड़ों पदों पर नौकरी के बारे में दी गई जानकारी के बारे पूरी डिटेल जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा और गौर से पढ़ें, यहां तमाम जरूरी जानकारी दी गई है.

बता दें कि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने देशभर के युवाओं के लिए बड़ी भर्ती परीक्षा निकाली है। इस केंद्रीय आयोग ने ऑपरेशन ऑफिसर, जूनियर रिसर्च ऑफिसर, ट्रांसलेटर, ड्रग्स इंस्पेक्टर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 समेत कुल 493 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. सबसे अचछी बात ये है कि इन पदों के लिए कोई अतिरिक्त योग्यता की आवश्यकता नहीं है.

50 वर्ष की उम्र है तब भी कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2025 निर्धारित की गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov. in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या डिप्लोमा होना अनिवार्य है. आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वगों को नियमानुसार छूट दी जाएगी-SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष की छूट प्राप्त है.

इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-12 के अनुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा. जो अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है. समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें. ज्यादा जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें.

पदों का विवरण, यहां जानें
इस भर्ती अभियान के तहत ऑपरेशन ऑफिसर (121 पद), स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 (122 पद), ट्रेनिंग ऑफिसर (94 पद), जूनियर रिसर्च ऑफिसर (24 पद), पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट (18 पद), असिस्टेंट डायरेक्टर (17 पद) और ड्रग्स इंस्पेक्टर (20 पद) सहित कुल 400 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा लीगल ऑफिसर, साइंटिफिक ऑफिसर, ट्रांसलेटर, असिस्टेंट इंजीनियरिंग जैसे तकनीकी और प्रशासनिक पद भी शामिल हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...