Home career RAJUVAS: वेटरनरी यूनिवर्सिटी की परीक्षा 12 जुलाई को, प्री-पीजी के माध्यम से होगा इम्तिहान
careerपशुपालन

RAJUVAS: वेटरनरी यूनिवर्सिटी की परीक्षा 12 जुलाई को, प्री-पीजी के माध्यम से होगा इम्तिहान

यूपी पॉलिटेक्निक ग्रुप-ए परीक्षा 5 जून से होगी.

नई दिल्ली. राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS) में प्रवेश का इंतजार करने वाले परीक्षार्थियों के इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई. वेटरनरी यूनिवर्सिटी की ओर से प्रवेश परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया गया और इस बार परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के संबंध में अहम जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि इस बार परीक्षा प्री-पीजी के माध्यम से वेटरनरी यूनिव​र्सिटी कराएगी. इसके लिए 8 जून से ऑनलाइन फार्म फार्म भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है.

वेटरनरी विश्वविद्यालय के वाइस चांलसर डॉ. सुमंत व्यास ने बताया कि वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर और वेटरनरी विश्वविद्यालय, (जोबनेर) जयपुर से सम्बद्ध पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर, उदयपुर व जयपुर में एम.वी.एस.सी. एवं पी.एच.डी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 12 जुलाई को वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर में प्री-पी.जी. परीक्षा आयोजित की जायेगी.

क्या आप आप भी राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS), बीकानेर में सत्र 2025-26 के लिए एमवीएससी और पीएचडी में प्रवेश चाहते हैं.

तो जल्द से जल्द इसके लिए तैयारी शुरू कर दें. फार्म आनलाइन उपलब्ध हो चुका है तो इसे तुरंत भरकर आवेदन कर सकते हैं.

स्नातकोत्तर अध्ययन के डीन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि प्री-पीजी परीक्षा के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मिलेगा.

8 जून इसे उपलब्ध करवा दिया गया है. उन्होंने बताया कि ऑललाइन फार्म भरने की अंतिम दिनांक 30 जून रहेगी.

उन्होंने कहा कि प्री पीजी परीक्षा वेटरनरी महाविद्यालय बीकानेर में 12 जुलाई, 2026 को आयोजित की जायेगी. इसकी तैयारी जोरों से चल रही है.

अभ्यर्थियों को तीनों वेटरनरी महाविद्यालयों के एम.वी.एस.सी. एवं पी.एच.डी. के विभिन्न विषयों में प्रवेश प्री-पी.जी. परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर दिया जायेगा.

इस परीक्षा का परिणाम 20 जुलाई को जारी किया जायेगा. विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है.

बताते चलें कि भारत में ‘प्री-पीजी’ (Pre-PG) कई अलग-अलग क्षेत्रों (जैसे मेडिकल या कृषि) में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होती है. इन परीक्षाओं का माध्यम मुख्य रूप से अंग्रेजी (English) है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Animal Husbandry: बिहार के मुजफ्फरपुर में पशुओं में लंपी का असर, जांच टीम पहुंची पशुपालकों के घर

नई दिल्ली. बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के मुशहरी प्रखंड की झपहां पंचायत...

पशुपालन

GADVASU: डेयरी फीड और दूध में एफ्लाटॉक्सिन कंटैमिनेशन का ‘इलाज’ तलाशा जाएगा

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना की...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: बरसात में 10 बीमारियां पशुओं को करती हैं परेशान, पशुपलान में होता है नुकसान

नई दिल्ली. मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है और जगह—जगह बारिश हो...