Home पशुपालन Goat: क्या खिलाएं जिससे तेजी से हो बकरी के बच्चों की ग्रोथ, जानें यहां
पशुपालन

Goat: क्या खिलाएं जिससे तेजी से हो बकरी के बच्चों की ग्रोथ, जानें यहां

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. बकरी पालन अगर मीट के लिए करते हैं तो ज्यादा मांस उत्पादन के उद्देश्य से दाने-चारे का अनुपात (शुष्क पदार्थ के आधार पर) 40 और 60 प्रतिशत होना चाहिए. जिससे बकरी के मेमनों की ग्रोथ तेजी के साथ हो. भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के एक्सपर्ट का कहना है कि हरी घास, बरसीम, रिजका, मक्का, जौ, जई, लोबिया, पेड़ों की पत्तियों आदि को हरे चारे के रूप में और अरहर, चना, जई तथा जौ आदि के भूसे को सूखे चारे के रूप में 2 माह की उम्र के बाद दिया जा सकता है.

बकरी के में उचित वृद्धि दर के लिए सूखा और हरे चारे का अनुपात (शुष्क पदार्थ के आधार पर) 2:1 का रखा जाना चाहिए. जिससे उनकी उचित वृद्धि हो सके. भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के एक्सपर्ट ने लावइ स्टक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि बकरी के बच्चों का अच्छी तरह से ख्याल रखने से बेहतर उत्पादन मिलेगा.

ये खास चीजें जरूर खिलाएं
बकरी के बच्चे को मक्का का दाना और धान की भूसी जरुर खिलाना चाहिए. इससे उनका शारीरिक विकास अच्छी तरह से होता है.

इसी तरीके से ज्यादा मोटा ताजा करने के लिए तिल की खली, सरसों की खली और बाजारा का दाना भी मेमने को देना चाहिए.

आईवीआरआई के एक्सपर्ट का कहना है कि मूंगफली की खल, गेहूं का चोकर, चने की चूनी और अरहर की चुनी भी बकरी के बच्चों को दी जानी चाहिए.

इसके अलावा साधारण नमक, खनिज मिश्रण, क्रूड प्रोटीन और पाचक तत्व से भरपूर भोजन बकरी के बच्चों को देने से उनका शारीरिक विकास तेजी से होता है.

निष्कर्ष
बकरी के बच्चों को अगर ये सारी चीजें खिलाते हैं तो उनकी शरीरिक वृद्धि तेजी के साथ होगी और उनका शरीर मजबूत होगा. मीट उत्पादन के लिए बताई गई चीजें बेहद ही कारगर हैं, जो आगे आपको फायदा देंगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

World Veterinary Day: 2030 तक एफएमडी और ब्रूसेलोसिस बीमारी देश से हो जाएगी खत्म !

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है और इसमें सबसे...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...