Home डेयरी Animal Fodder: बरसीम क्यों है पशुओं के लिए बेस्ट चारा, जानें यहां, बुवाई का सही तरीका भी पढ़ें
डेयरी

Animal Fodder: बरसीम क्यों है पशुओं के लिए बेस्ट चारा, जानें यहां, बुवाई का सही तरीका भी पढ़ें

चारे की फसल उगाने का एक खास समय होता है, जोकि अलग-अलग चारे के लिए अलग-अलग है.
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. बरसीम का हरा चारा अपने गुणों द्वारा दुधारू पशुओं के लिए बेहतरीन है और पशुपालकों के बीच काफी लोकप्रिय भी है. ये पशु पालकों के बीच मिल्क मल्टीप्लायर के नाम से जाना जाता है. उत्तरी पूर्वी क्षेत्र में मक्का या धान के बाद इसकी खेती होती है. बरसीम में औसतन 19-20 प्रतिशत प्रोटीन होता है. जिससे ये जानवरों की प्रोटीन की जरूरत को पूरा करता है और दुधारू पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करते हैं. ये चारा फसल दोमट तथा भारी दोमट मिट्टी अधिक उपयुक्त है. बरसीम की खेती के लिए अम्लीय मिट्टी उपयुक्त नहीं होती है.

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के मुताबिक खरीफ की फसल के बाद पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से फिर 2-3 बार हैरो चलाकर मिट्टी भुरभुरी कर लेना चाहिए. बुवाई के लिए खेत को लगभग 4×5 मीटर की क्यारियों में बांट लें.

बुवाई का तरीका यहां पढ़ें
बुवाई 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक करना ठीक रहता है. देर से बोने पर कटाई की संख्या कम और चारे की उपज प्रभावित होती है.

तैयार क्यारियों में 5 सेमी गहरा पानी भरकर उसके ऊपर बीज छिड़क देते हैं। बुवाई के 24 घंटे बाद क्यारी से जल निकास कर देना चाहिए.

जहां धान काटने में देर हो वहां बरसीम की उटेरा खेती करना उचित है. इसमें धान काटने से 10-15 दिन पहले ही बरसीम की बुवाई खड़ी फसल में छिड़काव विधि से करते हैं.

प्रति हेक्टेयर 25-30 किलो ग्राम बीज बोते हैं. पहली कटाई में चारे की अधिक उपज लेने के लिए 1 किलो ग्राम प्रति हैक्टेयर चारा सरसों का बीज बरसीम में मिलाकर बोना चाहिए.

यदि बरसीम के किसी खेत में पहली बार बुवाई की जा रही है तो प्रति 10 किलो ग्राम बीज को 250 ग्राम की दर से बरसीम कल्चर से उपचारित कर लें.

कल्चर न मिलने पर पिछले वर्ष के बरसीम बोई गई खेत की 50 किलो ग्राम नम भुरभुरी मिट्टी मिला लेते हैं.

20 किलो ग्राम नाइट्रोजन, 80 किलो ग्राम फोस्फोरस और 40 किलो ग्राम पोटाश प्रति हैक्टेयर की दर से बोते समय खेत में छिड़क कर मिट्टी में अच्छी तरह मिला दें.

पहली सिंचाई बीज अंकुरण के तुरंत बाद करनी चाहिए. बाद में प्रत्येक सप्ताह के अंतर पर 2-3 बार सिंचाई करनी चाहिए.

इसके पश्चात फरवरी के अंत तक बीस दिन के अंतर पर सिंचाई करें और मार्च से मई तक 10 दिन के अंतर पर सिंचाई करना आवश्यक होता है.

आमतौर पर प्रत्येक कटाई के बाद सिंचाई अवश्य की जानी चाहिए. एक बार में लगभग 5 सेंटीमीटर से ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए.

कुल 4-5 कटाई करते हैं. कटाई जमीन से 5-6 सेमी. ऊपर से करनी चाहिए.

पहली कटाई बोने के 45 दिन बाद दिसम्बर और जनवरी में, 30-35 दिनों के अंतर पर फरवरी से 20-25 दिनों के अंतर पर

प्रति हेक्टेयर 60-70 टन हरा चारा प्राप्त होता है. 2-3 कटाई के बाद बीज 2-3 किंटल प्रति हेक्टेयर एवं 40-50 टन प्रति हेक्टेयर हरा चारा मिलता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...