नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 4 देसी मुर्गियों से शुरुआत करके बड़ा पोल्ट्री व्यवसाय खड़ा कर सकते हैं. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि इसके लिए सबसे जरूरी ये है कि छोटे निवेश से काम शुरू करें. कम पैसे का निवेश होने से पूंजी डूबने का डर नहीं रहता है. वहीं आपको सीखने का अवसर मिलता है. यानि मुर्गियों की बीमारी, घरेलू उपचार, दाने का खर्च घटाना और बिक्री का व्यावहारिक अनुभव बिना नुकसान के मिल जाता है. जिससे आगे चलकर आपको इस बिजनेस को बढ़ाने का सही ज्ञान मिल जाता है और नुकसान का खतरा कम हो जाता है.
सबसे पहले मुर्गियों की खरीद के दौरान 4 बड़ी देसी मुर्गियां लें, जो अंडे दे रही हों या देने वाली हों. खरीदने में लगभग 2 हजार रुपए का खर्च आएगा. इन्हें बाजार का महंगा दाना देने के बजाय दिनभर खुले में चरने (Free Range) दें. सुबह-शाम घर का बचा अनाज, धान-चावल या रसोई का वेस्टेज खिलाएं.
बिजनेस प्लान यहां जानें
एक देसी मुर्गी लगभग 15 अंडे देती है. 4 मुर्गियों से कुल 60 अंडे मिलते हैं.
इन अंडों को बेचने के बजाय देसी मुर्गियों को ही कुड़क पर बिठाया जाता है.
21 दिनों में 60 अंडों से लगभग 48 चूजे प्राकृतिक रूप से निकल आते हैं.
शुरुआत के 8-9 दिन मुर्गियों को अलग-अलग रखकर चूजों की देखरेख करें ताकि मुर्गियां आपस में न लड़ें.
लगभग 45 दिनों तक चूजों को शिकारी जानवरों (कुत्ता/बिल्ली) से बचाकर अंदर ही रखें.
48 में से 5 चूजों का नुकसान मान लें, तो 43 मुर्गियां तैयार होती हैं.
फार्म विस्तार के लिए इनमें से 20 मुर्गियां और 5-6 मुर्गे अपने पास रख लें.
वहीं बाकी बची 18 मुर्गियों को बेच दें.
18 मुर्गियां का अगर औसत वजन 1 किलो होगा तो 400 प्रति किलो हिसाब से 7 हजार 200 रुपए में बिक जाएंगी.
हालांकि इसमें आपको ज्यादा मुनाफा नहीं होगा. हालांकि नुकसान भी नहीं होगा.
वहीं अब आपके पास अपनी 24 बड़ी मुर्गियां और 6 मुर्गे पूरी तरह मुफ्त में तैयार हो चुके होंगे.
मुर्गियों की बिक्री से मिले ₹7,200 को खर्च करने की बजाय आप मुर्गियों के लिए लेयर फीड खरीदें.
लगभग दो हजार रुपए में आपको 100 अंडों की क्षमता वाली इनक्यूबेटर मशीन खरीदें.
24 मुर्गियों से 9-10 दिनों में जो अंडे जमा हों, उन्हें इनक्यूबेटर में डालकर 21 दिन में 70–80 चूजे हर चक्र में तैयार करें.
निष्कर्ष
इन चूजों को सीधे बेचकर या बड़ा करके मुर्गियों की संख्या लगातार बढ़ाते हुए फार्म को एक बड़े कमर्शियल स्तर पर ले जाया जा सकता है. जिससे आगे कुछ महीनों में आपको कमाई बढ़ती चली जाएगी.












Leave a comment