Home पोल्ट्री Egg Production: ये तीन उपाय आजमाएं, मुर्गियां अंडा तोड़कर नहीं खाएंगी, यही है सही इलाज
पोल्ट्री

Egg Production: ये तीन उपाय आजमाएं, मुर्गियां अंडा तोड़कर नहीं खाएंगी, यही है सही इलाज

नई दिल्ली. लेयर मुर्गियों को अंडा उत्पादन के लिए पाला जाता है. फॉर्म बनाकर बड़े पैमाने पर अंडों का उत्पादन किया जाता है. इसे बेचकर पोल्ट्री फार्मर्स कमाई करते हैं. हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि मुर्गियां दिए गए अंडे को तोड़कर खाने लगती हैं. ऐसा होने से पोल्ट्री फार्मिंग में नुकसान होने लगता है. मान लजिए फार्म में मौजूद 500 मुर्गियों में अगर 100 भी ऐसा करती हैं तो मुनाफे में एक बड़ा फर्क हो जाएगा. इसलिए इस समस्या को पहचानकर इसका हल ढूंढना चाहिए. आपको बता दें कि मुर्गियों का ऐसा करना एक समस्या है. इसके कई कारण भी हैं.

​समस्या की मुख्य वजह की बात की जाए तो ​जब मुर्गियों के शरीर में कैल्शियम और पोषण की कमी होती है तो इससे अंडों के छिलके पतले रह जाते हैं और आसानी से टूट जाते हैं. या अंडे देने की जगह पर बहुत ज्यादा रोशनी व शोर होता है, तब मुर्गियों में अंडे तोड़कर खाने की आदत पड़ जाती है.

​अंडे खाने की आदत छुड़ाने के 3 पक्के उपाय
​1. पर्याप्त दाना और कैल्शियम की पूर्ति
अंडे देने वाली मुर्गियों को अच्छी गुणवत्ता का लेयर दाना पर्याप्त मात्रा में दें. दाने में कटौती करने पर वे अंडे खाने लगती हैं.

पशु चिकित्सा स्टोर से अच्छी गुणवत्ता का लिक्विड कैल्शियम लाकर हफ्ते में 2 से 3 दिन पीने के पानी में मिलाकर दें.

घर या फार्म के टूटे हुए अंडों के छिलकों को फेंकने के बजाय तेज धूप में अच्छी तरह सुखा लें, बारीक पीसकर पाउडर बनाएं और दाने में मिलाकर दें.

ध्यान रखें कि छिलका कच्चा न रहे, ताकि उन्हें अंडे की पहचान न हो. वहीं प्राकृतिक कैल्शियम व मिनरल्स की पूर्ति के लिए मुर्गियों को नियमित रूप से सहजन के पत्ते खिलाएं.

​2. नेस्टिंग बॉक्स (अंडे देने की जगह) में सुधार
मुर्गियां हमेशा शांत और कम रोशनी (अंधेरे) वाली जगह पर अंडे देना पसंद करती हैं.

तेज रोशनी वाली जगह पर अंडे देने से उन्हें अंडा साफ दिखाई देता है और वे चोंच मारकर तोड़ देती हैं.

अंडे देने के लिए जो लकड़ी या प्लास्टिक का बक्सा (Nest Box) रखें, उसे जमीन से थोड़ा ऊंचाई पर लगाएं ताकि मुर्गियां नीचे खड़े होकर उसमें झांक या चोंच न मार सकें.

​3. सरसों तेल या मिर्ची वाला ‘ट्रैप एग’ (आदत छुड़ाने का देसी नुस्खा)
​यदि पोषण और जगह बदलने के बाद भी कुछ मुर्गियों की पुरानी आदत न छूटे, तो एक अंडे में छोटा सा छेद करके उसकी अंदर की जर्दी/सफेदी बाहर निकाल लें.

​खाली खोल के भीतर सरसों का तेल या तीखी लाल मिर्च भरकर छेद को बंद कर दें और उस अंडे को नेस्ट बॉक्स में रख दें.

​जब आदतन अंडा खाने वाली मुर्गी उसे तोड़ेगी, तो कड़वाहट और तीखेपन के कारण उसे अंडे से डर लगने लगेगा और वह हमेशा के लिए अंडे फोड़ना बंद कर देंगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री फार्मर हो जाएं सावधान, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली. पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश (Animal Husbandry Department Uttar Pradesh) के...

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: प्रबंधन में की गई गलतियों के कारण मुर्गियों को ठंड में होती है गंभीर ई-कोलाई बीमारी

नई दिल्ली. सर्दियों के मौसम में मुर्गियों में होने वाली सबसे घातक...

poultry farming
पोल्ट्री

Poultry: ठंड में पांच बीमारियां पोल्ट्री फार्मिंग में लाती हैं बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. ठंड की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में पोल्ट्री फार्मिंग...