नई दिल्ली. पशुपालन में बीमारियों की वजह से बहुत नुकसान होता है. कई बार पशु के दूध में कमी आ जाती है और थनों में सूजन आ जाती है. एनिमल एक्सपर्ट का है कि ऐसा होने से सबसे ज्यादा नुकसान होता है. इस तरह की समस्या है तो थनैला रोग हो सकता है और समय पर पहचान और इलाज ही इसका एकमात्र समाधान है. अगर समय पर इलाज न किया जाए तो फिर समस्या बड़ी हो सकती है. फिर डेयरी फार्मिंग के काम में फायदा कम नुकसान ज्यादा होने लग जाता है. इसलिए इसे कभी भी हलके में नहीं लेना चाहिए.
थनैला के मुख्य लक्षणों (Symptoms) की बात करें तो थनों में सूजन, लाली या गरम महसूस होना. दूध का रंग बदलना (पीलापन या खून आना). दूध में थक्के (Clots) या छिछड़े आना. पशु को दूध निकालते समय दर्द होना और पशु का खाना-पीना कम कर देना है. पशुओं की इस बीमारी से सुरक्षा ड्राई काउ थेरेपी से की जा सकती है.
ड्राई काउ थेरेपी (Dry Cow Therapy) क्या है
दूध सुखाने के अंतिम दिन, आखिरी बार थन खाली करने के तुरंत बाद यह प्रोटोकॉल अपनाया जाता है.
एंटीबायोटिक ड्राई ट्यूब (Antibiotic Dry Tube) चारों थनों को स्पिरिट या पो-विडोन आयोडीन से अच्छी तरह साफ करें.
प्रत्येक धन में एक लॉन्ग-एक्टिंग ड्राई काउ एंटीबायोटिक टयूब चढ़ाएं. (जैसे Ceftiofur, Cloxacillin যা Cephalonium आारित ट्यूब).
इंटरनल टीट सीलेंट (Internal Teat Sealant)
एंटीबायोटिक ट्यूब के बाद विस्मुट सानाइट्रेट (Bismuth Subnitrate) युक्त टीट सीलेंट डालें.
यह थन के मुंह पर एक कृत्रिम दक्कन (Plug) बना देता है, जिससे ड्राई पीरियड के 60 दिनों तक कीचड़ या फर्श के बेव्हीरिया धन में प्रवेश नहीं कर पाते हैं.
टीट डिपिंग (Teat Dipping)
अगले 5 से 7 दिनों तक रोजाना सुबह-शाम थनों को पोविडोन आयोडीन (Povidone lodina) घोल में डुबोते रहें.
यह थनों को बैक्टीरिया से बचाता है. जब तक कि थन सिकुड़कर पूरी तरह बंद न हो जाए.
इसके क्या हैं फायदे
नए ड्राइ पीरियड में नए धरैला संक्रमण से सुरक्षा होती है.
अगली बार स्वस्थ और अधिक दूध उत्पादन मिलताव है.
एंटीबायोटिक अवशेष (Residue) का सही नियंत्रण होता है.
निष्कर्ष
याद रखें कि ट्यूब चढ़ाने के बाद यन की मालिश न करें, बस हल्के से ऊपर की ओर दबाएं. यदि इस उपाय को करते हैं तो फिर डेयरी फार्मिंग में आप नुकसान से बच जाएंगे.













Leave a comment