Home पशुपालन Animal News: पशु की भूख को कैसे बढ़ाएं, जानें हैल्दी करने का तरीका
पशुपालन

Animal News: पशु की भूख को कैसे बढ़ाएं, जानें हैल्दी करने का तरीका

अप्रैल महीने में भैंसे हीट में आती हैं और यह मौसम उनके गर्भाधान के लिए सही है. लेकिन इस बार अप्रैल के महीने में गर्मी अधिक है. ऐसे में गर्भाधान में प्रॉब्लम आ सकती है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अक्सर पशुपालक भाई इस बात की शिकायत करते हैं कि उनका पशु सही से खाता-पीता नहीं है. यानी उसे भूख नहीं लगती है. वहीं कई पशुपालकों की ये भी शिकायत होती है कि पशु जो भी चारा या दाना मिश्रण आदि खाता है वह उसे पचता नहीं है. यानी जब पशु गोबर करता है तो उसके अंदर दाना और चारा नजर नहीं आता है. कई बार पशु फटा-फटा गोबर करता है. वहीं कुछ पशु पालकों की यह भी शिकायत होती है कि उनका पशु सही से जुगाली नहीं कर पाता है. इतना ही नहीं पानी भी नहीं पीता है.

बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि अक्सर डेयरी पशुओं में इस तरह की शिकायत मिलती है कि उन्हें जो कुछ खिलाते हैं, वह उन्हें नहीं पचता लेकिन आप घर पर ही कुछ उपाय करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. इसके बाद पशु जो कुछ भी खाएगा, उसे आसानी से पचेगा साथ ही पशु हेल्दी भी हो जाएगा.

क्या-क्या खिलाना है
यदि आपका पशु जो कुछ खा रहा है और उसे पच नहीं रहा है तो ऐसे में दिन के समय 50 ग्राम मीठा सोडा पशु को दें.

50 ग्राम मीठा सोडा आप पशु को दाना मिश्रण में मिलाकर दें. इससे कुछ दिनों में फर्क सामने आ जाएगा.

आप पशुओं को आंवले का पाउडर भी जरूर दें. अगर आप आंवले का पाउडर नहीं दे सकते तो सूखा आंवला भी खिला सकते हैं. इसका भी फायदा मिलेगा.

साथ ही पशु के आहार में नमक का इस्तेमाल भी जरूर करें. नमक देने का भी अपना फायदा है.

पशुओं को आंवला, मीठा सोडा और नमक खिलाने के फायदे की बात की जाए तो इससे उनके पाचन में सुधार होता है. भूख बढ़ती है. दूध व फैट की मात्रा में भी इजाफा होता है.

मीठा सोडा पेट के लिए बेहतर होता है गैस अफरा को कम करता है. नमक शरीर के खनिज के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है.

जबकि आंवला एक ऐसी चीज है, जिससे पशु का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है. उसकी रोक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...

Bakrid, Barbari Goat, Sirohi, STRAR goat farming, Bakrid, Barbari Goat, Goat Farming
पशुपालनमीट

Goat Farming News: बकरियों को जरूर खिलाएं शहतूत के पत्ते, इसके एक नहीं अनेक हैं फायदे

नई दिल्ली. बकरी पालन कर रहे हैं और आपके पास थोड़ी जगह...