Home डेयरी Milk Production: सिर्फ तीन दिनों में ही बढ़ जाएगा पशु का दूध उत्पादन, जानें क्या है वो तरीका
डेयरी

Milk Production: सिर्फ तीन दिनों में ही बढ़ जाएगा पशु का दूध उत्पादन, जानें क्या है वो तरीका

सामान्य तौर पर गाय ढाई से 3 वर्ष में और भैंस तीन से चार वर्ष की आयु में प्रजनन योग्य हो जाती हैं. प्रजनन काल में पशु 21 दिनों के अंतराल के बाद गाभिन करा देना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले पशुपालक भाई पशु का दूध उत्पादन तो बढ़ना चाहते हैं, यानी उन्हें पीक पर लाना चाहते हैं लेकिन ऐसा करना कई बार उनके लिए मुश्किल हो जाता है. जिससे पशु अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन नहीं करते हैं. इससे उन्हें डेयरी फार्मिंग के काम में नुकसान होता है. डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसी कई चीजें घर पर ही मौजूद हैं, जिनका सेवन करने से पशु अपनी क्षमता के मुताबिक यानी पीक पर जाकर दूध का उत्पादन करने लग जाएगा. वह भी कुछ ही दिनों में, बस इसकी जानकारी होना जरूरी है.

बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि अजवाइन, गुड़ सरसों का तेल और हल्दी में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो पशु का दूध उत्पादन बढ़ाने में बेहद ही कारगर हैं. वहीं दलिया के साथ इन पांच चीजों को मिलाकर एक ऐसी चीज तैयार होती है, जिसको खिलाने से पशु बहुत जल्दी दूध का उत्पादन बढ़ा देता है.

कैसे करना है तैयार
इसके लिए आपको ढाई सौ ग्राम गुड़ की जरूरत पड़ेगी. बता दें कि गुड़ के अंदर उर्जा भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो दूध उत्पादन बढ़ाने में कारगर है.

वहीं 100 ग्राम अजवाइन का इस्तेमाल करना है. अगर अजवाइन को कूटकर इस्तेमाल करते हैं तो ज्यादा फायदेमंद होगी.

वहीं इसके अंदर तीसरी चीज जो मिलानी है वह है हल्दी. हल्दी आपको 50 ग्राम लेनी है और इसके अंदर 100 एमएल सरसों का तेल भी इस्तेमाल करना है. जबकि 500 ग्राम दलिया भी इसमें शामिल कर लें.

इन पांच चीजों को मिक्स करके ढाई लीटर पानी में मिला दें और आधे घंटे तक इस पका लें, जब ये अच्छे से पक जाए तो ठंडा करके पशुओं को खिलाना शुरू कर दें.

यदि आप पशु को लगातार तीन दिन तक इस खास चीज को खिलाते हैं तो इससे पशु का दूध उत्पादन बढ़ जाएगा और वह पीक पर आकर दूध उत्पादन करने लगेगा.

निष्कर्ष
आप चाहते हैं कि लगातार आपका पशु पीक पर आकर दूध उत्पादन कर तो हर 4 से 5 दिन के बाद इस चीज को तीन दिनों तक पशुओं को महीने भर खिलाते रहें. इससे पशु का दूध उत्पादन बढ़ जाएगा और आपको डेयरी फार्मिंग के काम में अच्छा खासा मुनाफा मिलने लगेगा. याद रखें कि गाभिन पशुओं को इसे न खिलाएं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...