Home पशुपालन Animal Husbandry: लंपी स्किन डिजीज से कैसे पशु को बचाएं, लक्षण क्या हैं जानें इस बारे में
पशुपालन

Animal Husbandry: लंपी स्किन डिजीज से कैसे पशु को बचाएं, लक्षण क्या हैं जानें इस बारे में

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. हाल ही में हरियाणा के हिसार ​जिले में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) के कई केस मिलने के बाद पशुपालन विभाग ने अलर्ट मोड में आकर इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कई काम किया है. असल में इस राज्य में हिसार जिले के हांसी क्षेत्र में कुछ मवेशियों की लंपी बीमारी के चलते मौत हुई है. इस खतरनाक बीमारी के चलते पशुओं को बहुत खतरा रहता है. इसलिए इससे पशुपालन में नुकसान होने का खतरा रहता है. ऐसे में पशुपालकों को बहुत नुकसान होता है. आइए जानते हैं कि इस बीमारी से कैसे बचाव किया जाए.

राजस्थान के पशुपालन विभाग के मुताबिक लंपी स्किन डिजीज पशुओं की एक वायरल बीमारी है, जो कि पॉक्स वायरस द्वारा पशुओं में फैलती है. यह रोग मच्छर, काटने वाली मक्खी एवं टिक्स आदि से एक पशु से दूसरे पशुओं में फैलती है.

लम्पी स्किन डिजीज में क्या करें, क्या न करें
संक्रमित पशु को स्वस्थ पशु से तत्काल अलग करें.

पशु चिकित्सक से तुरंत उपचार शुरू कराएं.

संक्रमित क्षेत्र के बाजार में पशु बिक्री, पशु प्रदर्शनी, पशु संबंधी खेल आदि पूरी तरह से प्रतिबंधित करें.

संक्रमित पशु प्रक्षेत्र, घर, गौ-शाला आदि जगहों पर साफ-सफाई, जीवाणु एवं विशाणु नाशक रसायनों का प्रयोग करें.

पशुओं के शरीर पर होने वाले परजीवी जैसे-किलनी, मक्खी, मच्छर आदि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करें.

स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण कराएं और पशु चिकित्सक का आवश्यक सहयोग भी करें.

लक्षण क्या है इस बीमारी का
लंपी रोग से पशुओं को शुरुआत में बुखार आता है.

पशु चारा खाना बंद कर देते हैं.

इसके बाद चमड़ी पर गांठें दिखाई देने लगती हैं.

पशु थका हुआ और सुस्त दिखाई देता है.

नाक से पानी बहना एवं लंगड़ा कर चलता है.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय या पशु औषधालय से संपर्क करें. बताते चलें कि पशु सामान्यत 10 से 12 दिन में स्वस्थ हो जाता है. अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-2767583 पर संपर्क कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow Husbandry: गाय को नमक देने से कमजोरी और थकान कम होती है, दूध उत्पादन बढ़ता है

नई दिल्ली. हर इंसान टेस्ट के लिए नमक इस्तेमाल जरूर करता है....

पशुपालनसरकारी स्की‍म

FMD: एक कॉल पर घर आएगी पशुपालन विभाग की टीम, मुफ्त में लगाएगी FMD की वैक्सीन

नई दिल्ली. पशुओं में खुरपका-मुंहपका यानि FMD की बीमारी बेहद ही खतरनाक...

पशुपालन

Animal Husbandry: ‘पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक रिसर्च को खेती से जोड़ने की है जरूरत’

नई दिल्ली. PI-RAHI (PU-IIT रोपड़ रीजनल एक्सेलेरेटर फॉर होलिस्टिक इनोवेशन फाउंडेशन) के...

milk production
पशुपालन

Animal Husbandry: देसी उपाय करके गाय की भूख न लगने की समस्या से पाएं छुटकारा

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालक हैं तो कभी न कभी आपकी गाय...