Home डेयरी Amul: अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, आम जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ
डेयरी

Amul: अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, आम जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ

amul milk snf
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. आम आदमी की जेब पर एक बार फिर से महंगाई की कैची चल पड़ी है. रोजमर्रा की जरूरत में शामिल दूध के दाम बढ़ा दिए गए हैं. असल, में देश भर में सबसे प्रमुख डेयरी ब्रांड में शामिल अमूल ने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है. कंपनी ने दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. जिससे आम आदमी की जेब पर और अधिक बोझ पड़ना लाजमी है. कीमतें बढ़ाने का ऐलान करने के बाद ही अमूल की ओर से बताया गया कि 14 मई से बढ़ी कीमतें लागू होंगी. ऐसे में रसोई के बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है.

एक्सपर्ट का कहना है कि बढ़ी कीमतों की वजह से देश भर के करोड़ों उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ेगा. गौरतलब है कि दूध हर दिन की खरीदे जाने वाले आवश्यक उत्पादों में शामिल है. अब इसके दाम बढ़ने से आम जनता के महीना के खर्चे पर अतिरिक्त बोझ पड़ना भी लाजिम है. बता दें कि मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में इजाफा किया है.

कौन सा प्रोडक्ट अब कितना महंगा बिकेगा
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की ओर से बताया गया कि अमूल दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमत बढ़ाई गई हैं.

बताते चलें कि ढाई से 3 फीसद दाम 1 मई 2025 के बाद पहली बार बढ़ाया गया है. पशु आहार पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है.

अमूल की ओर से अमूल गोल्ड, अमूल ताजा, अमूल कॉउ मिल्क, अमूल बफैलो मिल्क, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल स्टैंडर्ड मिल्क और अमूल टी स्पेशल के दाम में इजाफा किया गया है.

अमूल की दूध की कीमतों में 1 से 3 का इजाफा किया गया है. ऐसे में अब अमूल ताजा 500 एमएल का पैकेट 28 की जगह 29 रुपए में मिलेगा.

जबकि अमूल ताजा के 1 लीटर पैकेट के लिए उपभोक्ताओं को 55 की जगह 57 रुपए चुकाने होंगे.

इसी तरीके से अमूल टी स्पेशल 1 लीटर दूध की कीमत अब 63 नहीं बल्कि 66 रुपए होगी.

भैंस का दूध 500 एमएल 37 रुपए से बढ़ाकर 39 रुपए कर दिया गया है. अमूल गोल्ड की कीमत 34 रुपए से बढ़कर 35 रुपए कर दी गई है.

दूसरी और मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में इजाफा किया है. देश भर में मदर डेयरी के दूध पर 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है. कीमत 14 मई से लागू की गई है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Farming: 50 हजार से शुरू किया डेयरी फार्मिंग का काम, अब हर महीने कमा रहीं 45 हजार

नई दिल्ली. इस बात में कोई शक नहीं है कि डेयरी फार्मिंग...

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश के 26 हजार गांवों तक पहुंचेगा डेयरी नेटवर्क, बढ़ेगी डेयरी किसानों की इनकम

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की सरकार डेयरी सेक्टर को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: एमपी में उन्नत नस्ल की गाय-भैंस के जरिए किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में डेवरी और पशुपालन क्षेत्र को मजबूत बनाने...