Home पोल्ट्री Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

livestock animal news
केज में पाली जा रही हैं मुर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है. पोल्ट्री फार्मिंग करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. इसी वजह से सरकार भी किसानों से अपील कर रही है कि इस काम में आगे आएं. हरियाणा सरकार तो बाकायदा तौर पर इस काम को बढ़ावा देने के लिए एक योजना भी लेकर आई है. जिसके तहत सरकार आर्थिक मदद देगी. आर्थिक मदद लेकर आप बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग शुरू कर सकते हैं. यदि आप भी इस काम में आगे आना चाहते हैं तो इसके लिए 15 मई से आवेदन शुरू हो रहा है.

असल राज्य सरकार चालू वित्त वर्ष में बैकयार्ड पोल्ट्री यूनिट स्थापना सहायता देगी. कोई भी बेरोजगार युवा योजना के तहत बैकयार्ड पोल्ट्री (घर के पीछे मुर्गी पालन) शुरू कर सकता है. इसके लिए सरकार आर्थिक मदद देगी. योजना के तहत पशुपालन विभाग के पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की जांच संबंधित उपमंडल अधिकारी ‘पहले आओ, पहले पाओ’ आधार पर कर तीन कार्य दिवस में उप-निदेशक को भेजेंगे. उप-निदेशक 4 दिन में आवेदन सहायक निदेशक, सरकारी हैचरी फार्म, हिसार को भेजेंगे. सहायक निदेशक लाभार्थियों को 10 दिन के 50 चूजे, दो पानी व दो दाना बर्तन उपलब्ध कराकर रसीद पोर्टल पर अपलोड करेंगे.

योजना का क्या है उद्देश्य
योजना का प्रावधान बजट में इस उद्देश्य के साथ किया गया है कि गरीब परिवारों, छोटे किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों और समाज के अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सामाजिक-आर्थिक और पोषण स्थिति में सुधार किया जा सके.

बैकयार्ड पोल्ट्री आसान छोटा उद्यम है, जिसमें शुरुआती निवेश न के बराबर होता है, लेकिन इससे अच्छा आर्थिक लाभ मिलता है.

साथ ही, लाभार्थी परिवार के सदस्यों की पोषण स्थिति में सुधार का भी प्रावधान है, क्योंकि वे अंडे और मांस जैसे उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं.

ये योजना मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के आवेदकों के लिए भी खुली रहेगी, जिसमें कुछ संशोधन किए गए हैं.

आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह हरियाणा का निवासी हो.’ लक्ष्यों की कोई सीमा नहीं है.

यदि आवश्यक हुआ तो और मांग के अनुसार, अतिरिक्त बजट की व्यवस्था भी की जाएगी.

आवेदक को सरल पोर्टलः http:// saralharyana.gov.in पर आवेदन करना होगा.

यह पोर्टल संभावित रूप से 15 मई से 30 नवंबर तक खुला रहेगा. आवेदन कॉमन सर्विस सेंटर, अंत्योदय केंद्र, अटल सेवा केंद्र, ई-दिशा केंद्र पर भी जमा कर सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...