Home सरकारी स्की‍म Scheme: सरकार की इस पहल से पशुपालकों को मिल रहा है फायदा, पशुओं का हो रहा इलाज
सरकारी स्की‍म

Scheme: सरकार की इस पहल से पशुपालकों को मिल रहा है फायदा, पशुओं का हो रहा इलाज

पशु का इलाज करते हुए पशु चिकित्सक.

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग (Department of Animal Husbandry, UP) के एक्सपर्ट का कहना है कि पशुपालन में पशुओं को बीमारियों से बचाना बेहद ही जरूरी होता है. क्योंकि बीमारियों की वजह से पशुओं की सेहत खराब हो जाती है. इससे उनकी मौत होने का भी खतरा बढ़ जाता है. जब​कि ऐसा न भी हो तो भी प्रोडक्शन पर बेहद ही खराब असर पड़ता है. इससे प्रोडक्शन कम हो जाता है और पशुपालन के काम में नुकसान उठाना पड़ता है. सरकार भी इस बात को समझती है, यही वजह है कि पशुओं को मुफ्त वैक्सीन और दवाएं वगैरह दी जाती हैं.

केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें ऐसा कई काम कर रही हैं, जिससे पशुओं को बीमारियों से बचाया जा सके. ताकि इससे पशुपालकों को नुकसान न हो. वहीं पशु ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन करे और जिससे पशुपालकों को मुनाफा ज्यादा हो.

सरकार की योजना का मिल रहा फायदा
उत्तर प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की सम्मिलित योजना तहत पशुपालकों के द्वार पर टोल फ्री नंबर 1962 के माध्यम से पशुओं का उपचार एवं टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

साथ ही वाहनों पर उपलब्ध पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से योजना का व्यापक प्रसार प्रचार भी किया जा रहा है.

अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत, पशु चिकित्सालय और पशु सेवा केंद्रों पर किसानों के मध्य योजना के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु वॉल पेंटिंग आदि भी कराई जा रही है.

बताते चलें कि प्रदेश में मोबाइल वेटरिनरी यूनिट के कुल 520 वाहन क्रियाशील है.

हाइब्रिड मोड में वेटरिनरी यूनिट के 50 प्रतिशत वाहन निर्धारित रूट पर तथा 50 प्रतिशत इमरजेंसी रूट पर संचालित किए जा रहे हैं.

निर्धारित रूट के वाहनों द्वारा न केवल निर्धारित कैंप के माध्यम से टीकाकरण, कृमिनाशक, दवापन, चिकित्सा एवं सर्जरी आदि की सुविधा पशुपालक के द्वार प्रदान की जा रही है.

वहीं निर्धारित रूट पर संचालित गौशालाओं का भ्रमण कर निरक्षित गोवंश का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...