Home पशुपालन Animal Husbandry: गोवंश की देखभाल के लिए 550 करोड़ रुपए खर्च करेगी एमपी सरकार
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: गोवंश की देखभाल के लिए 550 करोड़ रुपए खर्च करेगी एमपी सरकार

मध्य प्रदेश के एक गौशाला में चारा खाती गायें.

नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में निराश्रित गायों की समस्या है. गोवंश इधर-उधर बेसहारा टहलते घूमते रहते हैं. जिसके चलते न सिर्फ किसानों की फसल बर्बाद हो रही है. बल्कि हाईवे पर गोवंश के टहलने की वजह से एक्सीडेंट भी होता है. जिसमें गोवंश की भी जान जाती है और आम इंसानों की भी जान चली जाती है. जिसको लेकर सरकारें काम तो कर हैं. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण का संकल्प पहले ही ले चुकी है और इसके लिए सरकार की तरफ से मजबूत कदम उठाए जा रहे है

ताकि गोवंश को आसरा दिया जा सके और वह इधर-उधर बेसहारा न घूमें. जिससे उनसे होने वाली दिक्कतें भी दूर हो जाएं जबकि गोवंश का भी अच्छी तरह से ख्याल रखा जा सके. मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से गौशालाओं को समृद्ध बनाने का काम किया जा रहा है. जिसकी वजह से निराश्रित गोवंश के संरक्षण का संकल्प साकार होने की ओर तेजी के साथ बढ़ रहा है.

सरकार ने और क्या कदम उठाया, जानें यहां
सरकार की ओर से ऐसे कई कदम उठाए गए हैं. जिससे इस काम को आसानी से किया जा रहा है और बेसहारा गायों को सहारा मिल रहा है.

सीएम डॉ. मोहन यादव के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025—26 में गौशालाओं को समृद्ध बनाने के लिए सरकार की तरफ से दी जाने वाली रकम को दोगुना कर दिया गया है.

सरकार ने पिछले साल जहां इस काम के लिए 250 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया था, वहीं वह इस बार इसे बढ़ा दिया गया है.

सरकार की तरफ से कहा गया है कि इस साल गौशालाओं को समृद्ध बनाने के लिए 550 करोड़ रुपए सरकार की ओर से दिए जाएंगे.

इसके अलावा सरकार की तरफ से प्रति गाय अनुदान राशि भी दी जाती है. जिसे सरकार की ओर से डबल कर दिया गया है.

पहले सरकार प्रति गाय अनुदान राशि 20 रुपए देती थी. यानी एक गाय पर हर दिन 20 खर्च रुपए खर्च किया जाता था. अब इसे बढ़कर 40 रुपए कर दिया गया है.

ताकि गौशालाओं के संचलाकों को और आसानी हो सके और वो गौशाला में गोवंश की देखभाल और अच्छे ढंग से कर सकें.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश में तकरीबन 3000 गौशालाएं संचालित की जा रही हैं. जिसमें 7.45 लाख गायों की सेवा की जा रही है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The State-wise number of coastal fishermen villages for development as Climate Resilient Coastal Fishermen Villages are envisaged in proportion to the total number of coastal fishermen villages in the State and at present
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: जलीय कृषि बीमा से मछली पालन में नुकसान की होती भरपाई

नई दिल्ली. जलीय कृषि बीमा यानि एक्वाकल्चर इंश्योरेंस एक तरह की वित्तीय...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

World Veterinary Day: 2030 तक एफएमडी और ब्रूसेलोसिस बीमारी देश से हो जाएगी खत्म !

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है और इसमें सबसे...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...