Home पशुपालन App: बिहार पशुपालक ऐप से पशुओं का आसानी से हो सकेगा इलाज
पशुपालनसरकारी स्की‍म

App: बिहार पशुपालक ऐप से पशुओं का आसानी से हो सकेगा इलाज

नई दिल्ली. टेक्नोलॉजी का जमाना है, अब न सिर्फ युवा बल्कि किसान भी टेक्नोलॉजी से जुड़ रहे हैं. वहीं सरकारें भी इस कोशिश में हैं कि कृषि और पशुपालन जैसे कामों पर आश्रित लोगों को टेक्नोलॉजी से जोड़कर फायदा पहुंचा जा सके. इसी कड़ी में बिहार सरकार की तरफ से बिहार पशुपालक एप्लीकेशन शुरू किया जा चुका है, जो पशुपालकों के लिए एक डिजिटल वरदान के तौर पर काम कर रहा है. जिसका कई फायदा पशुपालकों को मिलने का दावा बिहार सरकार की तरफ से किया जा रहा है.

गौरतलब है कि 9 सितंबर 2024 को बिहार सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस ऐप की शुरुआत की गई थी, ताकि घर बैठे ही पशुपालक मोबाइल फोन के जरिए पशु चिकित्सा सेवाओं का फायदा उठा सकें. जिसमें 534 मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट की मदद शामिल की गई है. आइए जानते हैं कि इस मोबाइल ऐप के क्या-क्या फायदे हैं.

ऐप के फायदे, यहां पढ़ें
बिहार पशुपालक ऐप से पशुपालक अपने पशुओं के स्वास्थ्य, वैक्सीनेशन जैसे एफएमडी और प्रजनन का रिकॉर्ड ऐप में रख सकते हैं. जिससे कागजी कार्रवाई की जरूरत उन्हें नहीं पड़ती है.

पशुपालकों को सरकारी योजनाओं का फायदा आसानी से मिलता है. सरकार की तमाम योजनाएं, सब्सिडी जैसी जानकारी इस ऐप पर मौजूद हैं. देसी गाय, भैंस पालन से जुड़ी जानकारी भी मौजूद है.

यदि पशु बीमार होता है तो तुरंत 1962 सेवा के माध्यम से फायदा मिलता है. इस ऐप से आप पशु चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं.

इस एप्लीकेशन की मदद से अच्छी क्वालिटी के सीमन और उन्नत नस्ल की जानकारी भी उपलब्ध हो सकती है.

इतना ही नहीं पशुओं के स्वास्थ्य और इससे जुड़ी तकनीक की जानकारी, आहार प्रबंधन और तमाम जरूरी टिप्स इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप ले सकते हैं.

पशुपालक भाई अपने पशुओं के लिए बीमा कवर सरकार से मिलने वाली 75 फीसद तक सब्सिडी के लिए इस ऐप के जरिए ही आवेदन कर सकते हैं.

एप्लीकेशन की मदद से घर बैठे पशुधन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता है और इससे दूध उत्पादन में वृद्धि करने में मदद मिलती है.

इस ऐप का ये बड़ा फायदा है कि कॉल करने वाले व्यक्ति की लोकेशन की जानकारी भी हासिल की जा सकती है. जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई वहां भेजी जा सकती है.

निष्कर्ष
सरकार की ओर पशुपालकों से अपील की जा रही है कि वो पशुपालक ऐप को डाउनलोड करें और इसका फायदा उठाएं. यदि आप भी पशुपालक हैं तो इसे एक बार इस्तेमाल करके देख सकते हैं. जिससे आपको फायदा भी हो सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...