Home मछली पालन Fish Farming: बदलते मौसम में अचानक से मछलियों के बीमार होने और मरने से बचाने का ये है आसान उपाय
मछली पालन

Fish Farming: बदलते मौसम में अचानक से मछलियों के बीमार होने और मरने से बचाने का ये है आसान उपाय

fish farming in pond
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. मौसम बदल रहा है. ऐसे में मछली पलकों को सावधान हो जाने की जरूरत है. क्योंकि जब मौसम बदलता है तो मछलियों के लिए कई परेशानी लेकर आता है. जिससे मछली पालन के काम में नुकसान होने का खतरा रहता है. क्योंकि इससे मछलियों की ग्रोथ पर असर पड़ता है. मछलियां बीमार पड़ती हैं और कई बार मछलियां मर भी जाती हैं. यह सारी चीज अचानक से होती है. इस वजह से मछली पालक समझ भी नहीं पाते हैं कि क्या हुआ. हालांकि जो अनुभवी मछली पालक हैं बचाव का उपाय कर लेते हैं. जिससे उनकी मछलियों की ग्रोथ भी नहीं रुकती ना ही वह बीमार पड़ती हैं और ना ही उनमें मृत्यु दर दिखाई देती है.

अगर आप भी नए मछली पालक हैं और तालाब में पल रही मछलियों के अचानक बीमार पड़ने उनकी ग्रोथ धीमी होने, साथ ही अचानक से आई मृत्यु दर से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. बिहार सरकार के डेयरी मत्स्य और पशु संसाधन विभाग की ओर से इससे बचाव के लिए कुछ हम टिप्स दी गई है. जिसको आजमा कर आप अचानक से मछलियों के मरने या बीमार होने से बचा सकते हैं. तो आइए इस बारे में जानते हैं.

ऑक्सीजन के लेवल सही रखना चाहिए
विभाग के एक्सपर्ट का कहना है कि बदलता मौसम मछलियों के लिए खतरा बन सकता है. जरूरी नहीं है कि ये हर तालाब में हो लेकिन सावधानी बरतना बेहद ही जरूरी है.

असल में तापमान बदलते ही पानी में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है. जिसकी वजह से मछलियों के बीमार पड़ने और उन्हें मृत्यु दर दिखाई देने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है.

ऐसे में ऑक्सीजन का लेवल मेंटेन करने की जरूरत है. पानी में एयरेटर आदि चलाकर ताजा पानी भरकर ऑक्सीजन के लेवल सही रखना चाहिए.

एक्सपर्ट का कहना है कि पानी का पीएच 7.5 से 8.5 होना चाहिए. क्योंकि मछलियों में बीमारी और मृत्युदर से रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी होता है.

एक्सपर्ट कहते हैं कि पानी में चूना और पोटैशियम परमैंगनेट डालना चाहिए. इससे पीएच का स्तर बैलेंस बना रहता है.

ये वो समय है जब मछलियां कम दाना खाती हैं. ऐसे में उन्हें फीड बेहद कम देना चाहिए.

क्योंकि वो फीड को सही से नहीं पचा पाती हैं. ज्यादा फीड देने से लागत भी बढ़ती है और मछली को दिक्कत भी होती है.

निष्कर्ष
पानी का रंग अगर गहरा होने लगे तो तुरंत इसमें ताजा पानी भरना चाहिए. ताकि पानी भी सही हो जाए. अगर ये सारे काम अपने कर लिए तो अचानक से मछलियों के मरने या बीमार होने का खतरा कम हो सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: 39 हजार करोड़ खर्च करके फिशरीज सेक्टर को सरकार ने बनाया मजबूत

नई दिल्ली. भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है....

Interim Budget 2024
मछली पालन

Fisheries: मछली पालन में महिला को दें नौकरी, सरकार देगी 15 हजार रुपए

नई दिल्ली. मछली पालन के काम में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: स्मॉल स्केल फिशरीज से 90 फीसद मछुआरों को मिलता है रोजगार

नई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के...