नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में जहां पशु के भरपूर मात्रा में दूध उत्पादन करने से हो फायदा मिलता है तो वहीं दूध का उत्पादन कम होने की वजह से आर्थिक नुकसान भी होता है. पशुपालन की लागत बढ़ जाती है. क्योंकि पशु चारा तो खाता ही है लेकिन उसके मुकाबले दूध का उत्पादन कम करता है. ऐसे में दूध से भी नुकसान होता है साथ-साथ चारा आदि पर आने वाली लागत से भी नुकसान होता है. कई बार पशु का दूध उत्पादन स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से भी कम हो जाता है.
ऐसे में पशु का इलाज कराना पड़ता है और इलाज में काफी पैसा लग जाता है. इसके चलते भी नुकसान उठाना पड़ता है. डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं की देखभाल सही तरह से की जानी चाहिए. ताकि उनका दूध उत्पादन प्रभावित न हो. साथ ही पशुओं को बीमार होने से भी बचाना चाहिए. जिससे डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में आपको फायदा मिलेगा. अगर आप पशु का दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे. जिससे दूध उत्पादन बढ़ जाएगा.
दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए क्या-क्या खिलाएं
डेयरी फार्मिंग में पशु का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु को सरसों की खली खिलानी चाहिए. क्योंकि इसके अंदर प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है.
जिससे दूध उत्पादन बढ़ता है. एक्सपर्ट की सलाह के मुताबिक आप पशुओं को 1 से 2 किलो रोज पानी में भिगोकर सरसों की खाली खिला सकते हैं.
पशुओं को मिनरल मिक्सर और कैल्शियम भी देना चाहिए. क्योंकि इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है.
दूध की क्वालिटी और मात्रा दोनों मिनरल मिक्सचर देने की वजह से बढ़ती है. 50 से 60 ग्राम हर दिन मिनरल मिक्सचर एक पशु को देना ही चाहिए.
हरा चारा भी पशुओं के लिए बेहद ही जरूरी होता है. इससे दूध उत्पादन बढ़ता है पशुओं की भूख भी मिटती है.
नेपियर घास, बरसीम और मक्का दिया जा सकता है. क्योंकि इससे पाचन अच्छा होता है. दूध बढ़ता है. रोजाना ताजा हरा चारा पशुओं को जरूर देना चाहिए.
आप पशुओं गुड़ भी खिला सकते हैं. क्योंकि गुड़ से पशुओं को एनर्जी मिलती है और पशु को गर्मी के दिनों में एनर्जी की खास जरूरत होती है. इससे दूध उत्पादन बढ़ता है.
निष्कर्ष
यदि आपने यहां बताई गई टिप्स पर अमल कर लिया तो पशु का दूध उत्पादन बढ़ा सकते हैं और डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में अच्छा खासा फायदा उठा सकते हैं.












