Home पशुपालन Animal News: शेड को ठंडा रखें तो हैल्दी और तनावमुक्त रहेंगे पशु, ज्यादा उत्पादन भी मिलेगा
पशुपालन

Animal News: शेड को ठंडा रखें तो हैल्दी और तनावमुक्त रहेंगे पशु, ज्यादा उत्पादन भी मिलेगा

livestock animal news
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, पारा 40 डिग्री के पार है. यहां तक की कई जगहों पर 45 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया है. इसके चलते सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि पशुओं को भी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा दिक्कत पशु शेड के गर्म होने की वजह से होती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि पशु का शरीर गर्म हो जाता है तो उन्हें हीट स्ट्रेस की समस्या हो जाती है. इसके चलते पशु हांफने लग जाते हैं. उनका दूध उत्पादन 10 से 15 फीसद तुरंत ही घट जाता है. वहीं पशुओं को भूख भी नहीं लगती है. इससे भी उनका उत्पादन प्रभावित होता है.

एक्सपर्ट का कहना है कि शेड के गर्म रहने की वजह से पशुओं में प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होती है. ज्यादा गर्मी से ही हीट स्ट्रोक का खतरा और पशु में मृत्यु दर का भी खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. जिसके चलते एक झटके में पशुपालक भाई को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि गर्मी के दिनों में शेड को ठंडा रखने के उपाय को आजमाया जाए.

गर्मियों में शेड ठंडा रखने के आसान तरीके यहां जानें
गर्मी में पशुओं को ज्यादा गर्मी से बचाना बहुत जरूरी है, इससे वे स्वस्थ रहते हैं और दूध उत्पादन बढ़ता है.

इसके लिए कुछ आसान उपाय अपनाने चाहिए.

शेड की छत पर सफेद पेंट या घास-फूस डालना चाहिए.

दिन में 2-3 बार पानी का छिड़काव जरूर करना चाहिए.

एनिमल के शेड में पंखे और फॉगर्स का उपयोग जरूर करें.

शेड में हवा आने-जाने की अच्छी व्यवस्था रखना बेहद ही जरूरी होता है.

शेड के आसपास पेड़ लगाएं. इससे शेड ठंडा बना रहेगा.

पशुओं को हमेशा ठंडा और साफ पानी देना चाहिए.

दोपहर में धूप सीधे शेड में न आने दें. क्योंकि इससे गर्मी बढ़ सकती है.

एक्सपर्ट कहते हैं कि शेड अगर ठंडा है तो फायदे ही फायदे हैं.

इसके चलते पशु आरराम से रहते हैं. वो हैल्दी और तनावमुक्त भी रहते हैं.

दूध उत्पादन में बढ़ोतरी भी होती है.

बीमारियों से बचाव होता है.

पशुपालक की कमाई में बढ़ोतरी हो जाती है.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मी में पशुओं का सही ढंग से ख्याल रखना चाहिए. तभी डेयरी फार्मिंग में फायदा होगा. नहीं तो बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

murrah buffalo livestock
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: नस्ल सुधार के लिए सरकार की मदद से ले सकते हैं मुर्रा नस्ल का सांड

नई दिल्ली. भैंसों की तमाम नस्ल में मुर्रा नस्ल ज्यादा दूध उत्पादन...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Animal Husbandry: कान में टैग लगाने और सींग हटाने से भी बकरियों हो सकता टिटनेस

नई दिल्ली. जब इंसानों को कोई तकलीफ होती है तो वो अपनी...

पशुपालन

IIRF रैंकिंग में वैट यूनिवर्सिटी भारत की दूसरी सबसे अच्छी स्टेट वेटनरी यूनिवर्सिटी बनी

नई दिल्ली. लुधियाना स्थित गुरु अंगद देव वेटनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी...