नई दिल्ली. कई बार पशु सही से खाते पीते नहीं हैं. इसके चलते उनकी सेहत खराब हो जाती है. चाहे पशु के सामने कुछ भी रख दीजिए लेकिन वो नहीं खाता है. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा भूख न लगने की वजह से भी होता है. चाहे आम इंसान हो या फिर जानवर भूख न लगने पर कुछ भी अच्छा नहीं लगता है. बात करें पशुओं की तो पशुओं से हमें उत्पादन चाहिए होता है. इसलिए उनका सही से खाना—पीना जरूरी होता है. यदि वो खाएंगे ही नहीं तो सेहत तो खराब होगी ही साथ ही उत्पादन पर भी बेहद गंभीर असर पड़ेगा.
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनको देने से पशु को अगर भूख नहीं लगती है तो उनकी भूख बढ़ जाएगी. यदि आप भी पशुओं की भूख न लगने से परेशान हैं और चाहते हैं कि पशु अच्छे से खाए पीए तो फिर तुरंत ही इन चीजों के बारे में जान लें और आज से ही ये चीजें पशुओं को देना शुरू कर दें. इसका फायदा नजर आने लगेगा.
पशुओं में भूख बढ़ाने वाले
पशु को अजवाइन (Ajwain) दें ये पाचन में सुधार करती है और अपच की समस्या को दूर कर देती है.
अदरक (Ginger) देने से रूमेन की गतिविधियां बढ़ती हैं और पाचन ठीक रहता है और भूख भी बढ़ती है.
गुड़ (Jaggery) खिलाने फीड का स्वाद बढ़ता है. पशु को एनर्जी मिलती है. पशु इससे ज्याादा चारा खाता है.
मिनरल मिक्सचर (Mineral Mixture) से मिनरल की कमी दूर होती है. भूख बढ़ती है और दूध उत्पादन में सुधार होता है.
हरा चारा भूख बढ़ाने का सबसे सरल और आसान प्राकृतिक उपाय है.
अगर पशु को बुखार, अफारा, कीड़े या कोई बीमारी है तो केवल Appetite Booster देने से समस्या हल नहीं होगी. एक्सपर्ट के मुताबिक पहले कारण का पता लगाएं.
भूख बढ़ने से पशु चारा ज्यादा खाएगा. दूध उत्पादन बढ़ेगा, बीमारियों से लड़ेगा. पशु स्वस्थ रहेगा और पशुपालन का फायदा बढ़ेगा.
कैसे दें
अजवाइन पाउडर 10-20 ग्राम रोजाना चारे में मिलाकर दें.
अदरक का रस 20-30 ml या सूखा पाउडर 10 ग्राम रोजाना दें.
गुड़ 50-100 ग्राम रोजाना चारे में मिलाकर दें.
मिनरल मिक्सचर 50-100 ग्राम रोजाना आवश्यकतानुसार दें.
हमेशा ताजा हरा चारा और साफ पानी उपलब्ध रखें.
निष्कर्ष
पशु पालन की सही जानकारी और देसी इलाज एक तरह से बेहतर पशु स्वास्थ्य की निशानी है.











Leave a comment